menu-icon
India Daily

Poco X8 Pro सीरीज की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, यहां चेक करें ऑफर्स

Poco X8 Pro सीरीज की सेल आज दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां देखें सभी डिटेल्स.

Shilpa Shrivastava
Poco X8 Pro सीरीज की सेल आज दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, यहां चेक करें ऑफर्स
Courtesy: Poco

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco ने भारत में कुछ ही दिन पहले नए फोन्स लॉन्च किए थे, जिनमें Poco X8 Pro 5G, Poco X8 Pro Max 5G और Poco X8 Pro Iron Man Edition शामिल हैं. अगर आप इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे थे तो आज से इनकी सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रही है. इन्हें दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा. शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 32,999 रुपये है. चलिए जानते हैं इनकी कीमत से ऑफर्स तक सभी डिटेल्स.

Poco X8 Pro सीरीज की कीमत: सबसे पहले Poco X8 Pro 5G की बात करते हैं. इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके अलावा Poco X8 Pro 5G Iron Man Edition की बात करें तो इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. Poco X8 Pro Max 5G को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा. इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 46,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.  

फोन के साथ मिलेंगे कई ऑफर्स:

फोन खरीदते समय HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट उपलब्ध कराया जाएगा. Poco X8 Pro Max के साथ 39,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. इसके साथ ही 12 महीने तक 3,584 रुपये देकर भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं. Poco X8 Pro के साथ 27,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा. इसके साथ ही 12 महीने तक 2,750 रुपये देकर भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं. 

Poco X8 Pro Iron Man Edition के ऑफर्स की बात करें तो पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 31,700 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही हर महीने 3,167 रुपये की EMI देकर भी इसे आप खरीद सकते हैं. इन भी फोन्स के फीचर्स जानने के लिए यहां करें क्लिक