menu-icon
India Daily

भारत में अगले महीने दस्तक देगी Oppo Reno 16 सीरीज, जानें क्या होगा खास

Oppo Reno 16 सीरीज को भारत में जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है. इस सीरीज में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
भारत में अगले महीने दस्तक देगी Oppo Reno 16 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Courtesy: Oppo

नई दिल्ली: Oppo Reno 16 सीरीज अगले महीने मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. खबरों के अनुसार, इस लाइनअप में Oppo Reno 16c और Reno 16 को उपलब्ध कराया जाएगा. कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट Reno 16 फैमिली में एक सस्ता विकल्प होगा. रिपोर्ट से यह भी संकेत मिलता है कि यह सीरज़ भारत में जुलाई में लॉन्च हो सकती है.

इन फोन्स के फीचर्स की बात करें तो इनमें 3D पॉप प्लैनेट डिजाइन दिया जाएगा. इसके साथ ही यह 8.22mm मोटाई और सिर्फ 182g वजन के साथ बनाए जाएंगे. इस सीरीज में 6.32 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. चलिए जानते हैं इस सीरीज में क्या-क्या खास दिया जा सकता है.

Oppo Reno 16c का भारत में होगा लॉन्च:

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo भारत में Reno 16 और Reno 16c स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. Reno 16 की बात करें तो यह पहले ही कई सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग में सामने आ चुका है. वहीं, Reno 16c आने वाले लाइनअप में एक नया मॉडल होगा. खबरों की मानें तो यह हैंडसेट Reno 15 सीरीज जैसी ही स्ट्रैटिजी अपना सकता है. 

जनवरी में लॉन्च हुआ था Oppo Reno 15c:

Oppo Reno 15c को जनवरी में भारत में Reno लाइनअप में सबसे सस्ते मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था. इसमें बड़ी डिस्प्ले दी गई थी, लेकिन कीमत कम रखने के लिए कुछ खास स्पेसिफिकेशन में कटौती की गई थी. Oppo Reno 15c की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये है. वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. 

Reno 16c के संभावित फीचर्स: 

रिपोर्ट के अनुसार, Reno 16c के कई स्पेसिफिकेशन Reno 16F जैसे हो सकते हैं, जिसे इंडोनेशिया और मलेशिया में लॉन्च किया जाना है. इसमें 6.57 इंच की फुल एचडी+ 120Hz एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है. बता दें कि Reno 16 को चीन में 6.32 इंच के 1.5K एमोलेड पैनल के साथ लॉन्च किया गया था.

इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ ट्रिपल रियर कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल होगा. इस हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है.

Oppo Reno 16c में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होने की खबर है. इसमें प्लास्टिक फ्रेम, स्टीरियो स्पीकर, IP69-रेटेड बिल्ड और NFC सपोर्ट भी दिया जा सकता है.