OpenAI को लेकर चर्चाएं काफी तेज रहती हैं. कभी इसके जवाबों को लेकर तो कभी इसके पेड वर्जन को लेकर. एक बार फिर से यह चर्चा में बना हुआ है. दरअसल, नवंबर महीने के अंत में ChatGPT का एक ऑनलाइन स्टोर शुरू करने की योजना बनाई गई थी जहां लोग अपने अनुसार चैटबॉट बना सकते हैं. लेकिन तब इस स्टोर की लॉन्चिंग टल गई थी.
अगले हफ्ते होगी ChatGPT ऑनलाइन स्टोर की लॉन्चिंग:
OpenAI ने अब कुछ यूजर्स को एक ईमेल भेजना शुरू कर दिया है जिसके अनुसार, OpenAI अगले सप्ताह एक ऑनलाइन स्टोर लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह यूजर्स को ChatGPT चैटबॉट का अपनs कस्टम वर्जन बनाने की क्षमता देगा. यहां यूजर्स कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) के आधार पर कस्टमाइज एआई मॉडल बना पाएंगे. फिर इसे शेयर और सेल भी कर सकते हैं.
सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ने नवंबर में डेवलपर कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसमें घोषणा कर बताया था कि यूजर्स किसी भी कोडिंग को सीखे बिना ChatGPT के कस्टम वर्जन को बना पाएंगे. इसके जरिए यूजर्स तुरंत चैटबॉट बना सकते हैं जो किसी बच्चे को मैथ्स सीखाने या कलर कॉकटेल रेसिपी सीखाने में काम आता है.
OpenAI के इस स्टोर के जरिए जो चैटबॉट बनाया जाएगा उसकी मदद लेकर आसानी से पैसा भी कमाया जा सकता है. OpenAI का ऑनलाइन स्टोर कब शुरू किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है.
नवंबर में, ऑल्टमैन ने OpenAI के ChatGPT कस्टम वर्जन को पेश करने की घोषणा की थी. इसे खास उद्देश्य के लिए बनाया जा रहा है. यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए दैनिक जीवन में, स्पेशल काम में, ऑफिस पर या घर पर हेल्प कराने में मदद मिलेगी.