Android Phone Tips & Tricks: क्या आपका एंड्रॉइड फोन स्लो हो रहा है? क्या फोन में कुछ न कुछ गड़बड़ी देखी जा रही है? अगर हां, तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको फोन की परफॉर्मेंस फास्ट करने में मदद करेंगी. चाहें ऐप्स ठीक से काम नहीं कर रही हों या फिर फोन धीरे-धीरे काम कर रहा हो, आपको इन टिप्स को फॉलो कर अपने फोन को सही करने में मदद मिलेगी. चलिए जानते हैं इनके बारे में.
अपने डिवाइस की सेटिंग में Storage या Apps सेक्शन के जरिए अलग-अलग ऐप के कैश को क्लियर करें. ऐप का कैशे क्लियर करने के बाद ये ठीक से काम करना शुरू कर देती हैं.
फोन में पड़ी बेकार की ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें. कई ऐप्स हमारे फोन में ऐसी होती हैं जिनका कोई काम नहीं है और इनका इस्तेमाल भी नहीं होता है तो आपको ऐसी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए.
सुनिश्चित करें कि आपके ऐप और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम दोनों अपडेटेड हों. डेवलपर्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने, बग को ठीक करने और कंपेटिबिलिटी को बढ़ाने के लिए अपडेट जारी कराए जाते हैं. सब कुछ अप-टू-डेट रखने से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है.
कई एंड्रॉइड डिवाइस पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप के साथ आती हैं जिनका आप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. ये ब्लोटवेयर ऐप्स फोन को बहुत ज्यादा हैंग कर देते हैं.
अगर आपके फोन में स्पेस खत्म हो गया है तो भी फोन हैंग हो सकता है. इसके लिए आपको अपनी फोटोज, वीडियोज और बेकार फाइल्स को डिलीट कर देना चाहिए. इंटरनल स्टोरेज खाली करने के लिए मीडिया फाइल को या तो लैपटॉप में सेव कर दें या फिर क्लाउड में ट्रांसफर कर दें.
सिस्टम एनीमेशन को कम या बंद करने से आपका फोन ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो जाता है. डेवलपर ऑप्शन में, स्क्रीन के बीच ट्रांजिशन को फास्ट किया जा सकता है.
अगर किसी भी तरह से फोन ठीक नहीं हो रहा है तो आपको फोन को फैक्ट्री रीसेट कर देना होगा. इससे फोन अपनी ओरिजिनल स्थिति में वापस आ जाएगा.