OnePlus 12 5G एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें एक से बढ़कर एक ऑफर दिए गए हैं. कई लोग इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे होंगे लेकिन कीमत ज्यादा होने के चलते ऐसा नहीं हो पाता है. लेकिन अमेजन ने एक ऐसा ऑफर लिस्ट किया है जिसे देखने के बाद आप इस फोन को खरीदे बिना रह नहीं पाएंगे. OnePlus 12 5G पर क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं, चलिए जानते हैं.
OnePlus 12 5G पर फ्लैट डिस्काउंट तो नहीं लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही EMI और No Cost EMI ऑप्शन भी दिया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन को डिस्काउंट के साथ कितने में खरीदा जा सकेगा.
इस फोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,998 रुपये है. अगर आपके पास HDFC, IDFC, OneCard, BOBCard में से कोई कार्ड है तो 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद कीमत 66,998 रुपये रह जाएगी. अगर आपके पास पुराना फोन है जिसे आप एक्सचेंज कर सकते हैं तो आपको 44,250 रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आपको पूरी वैल्यू मिल जाती है तो यह फोन 22,748 रुपये में आपको मिल सकता है.
फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 64MP का पेरिस्कोप लेंस और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें एक्वा टच फीचर के साथ 2K डिस्प्ले दिया गया है जिसके साथ इसे पानी में भीगने के बाद भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह OxygenOS पर आधारित एंड्रॉइड 14 पर काम करता है. फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है जो 100W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है.