Airtel Data Pack: क्या आप एयरटेल प्रीपेड यूजर हैं? अगर हां तो आज एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसकी कीमत मात्र 9 रुपये है. इसमें अनलिमिटेड डाटा की सुविधा दी जा रही है. प्लान के बेनिफिट और कीमत जानकर तो यूजर्स को खुशी हुई होगी. लेकिन इस प्लान के साथ एक शर्त दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि यह पैक आपके तब काम आएगा जब आपको अर्जेंटली डाटा की जरूरत होगी. यह कम पैसे में कमाल का बेनिफिट देता है. इसमें हाई-स्पीड डाटा 10 जीबी तक मिलेगा और इसके बाद स्पीड घटकर कम हो जाएगी. चलिए जानते हैं कि इस प्लान के साथ क्या शर्त लगाई गई है.
इस प्लान में 10 जीबी डाटा दिया जा रहा है. 10 जीबी तक तो हाई-स्पीड डाटा मिलेगा और इसके बाद प्लान की स्पीड 64kbps रह जाएगी. सबसे बड़ी बात है कि इसकी वैधता मात्र 1 घंटे यानी 60 मिनट की है. जब तक हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा तब तक वीडियो देखना और ब्राउजिंग करना जैसे काम आसानी से किए जा सकेंगे और जब स्पीड घट जाएगी तो मैसेजिंग और थोड़ी बहुत ब्राउजिंग जैसी सर्विसेज का लाभ ले पाएंगे.
इस पैक को एक्टिव करना आसान है. इसे एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए या एयरटेल वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज किया जा सकता है. रिचार्ज सेक्शन में जाएं और 9 रुपये का पैक चुनें. पेमेंट करें और आपका डाटा क्रेडिट हो जाएगा.
हालांकि, आपको ध्यान रखना होगा कि यह प्लान तब के लिए सही रहेगा जब आपको अर्जेंटली डाटा की जरूरत होगी. खासतौर से तब जब आप किसी ऐसी जगह फंस गए हैं जहां वाई-फाई न हो और आपको बड़ी फाइल को तुरंत डाउनलोड करना होगा.