IMD

भारत में लॉन्च हुआ 5400mAh बैटरी से लैस Nothing Phone 4a, जानें कीमत

Nothing Phone 4a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन में ग्लिफ इंटरफेस के साथ 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक सभी डिटेल्स.

Nothing
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में नथिंग फोन 4a को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे चार कलर में खरीदा जा सकेगा. साथ ही यह तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें नथिंग का नया ग्लिफ बार इंटरफेस है, जिसमें 63 मिनी-एलईडी और 6 अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं. इसके साथ ही 5400mAh की बैटरी दी गई है.

नथिंग फोन 4a की कीमत: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है. इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. 

ऑफर्स और कलर्स:

फोन खरीदते समय 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा. इस फोन को 13 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इसे ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर में उपलब्ध कराया गया है. 

नथिंग फोन 4a के स्पेसिफिकेशन्स: 

यह फोन ड्यूल सिम पर काम करता है. यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित नथिंग OS 4.1 पर काम करता है. इसमें 6.78 इंच एलटीपीएस फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1224x2720 है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक का है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की है. इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है. 

यह फोन क्वालकॉम 4nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट है. इसमें 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. धूल और छींटों से बचाने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है. इसमें ग्लिफ बार इंटरफेस दिया गया है. इसमें 63 मिनी-एलईडी और 6 अलग-अलग एड्रेसेबल जोन हैं.

कैमरा डिटेल्स: 

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है. इसमें 50 मेगापिक्सल (f/1.88) का मेन शूटर है. इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी दिया गया है. इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है. इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है. फोन में 5400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 50 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 आदि जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है.