नई दिल्ली: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से सपनों को भी कंट्रोल करने का दावा किया जा रहा है. एक AI स्टार्टअप प्रोफेटिक AI ने ऐसे वियरेबल डिवाइस लॉन्च किए हैं, जो यूजर को अपनी पसंद के सपने देखने में मदद कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इन डिवाइस की मदद से लोग अपने सपनों को समझने के साथ उन्हें नियंत्रित भी कर सकेंगे.
कंपनी ने दो नए वियरेबल प्रोडक्ट पेश किए हैं, जिनके नाम Duo और Face बताए गए हैं. ये दोनों डिवाइस सिर पर पहने जाते हैं और इनमें एक वायर भी जुड़ा होता है. कंपनी की वेबसाइट पर दिखाए गए दोनों मॉडल देखने में लगभग एक जैसे लगते हैं.
प्रोफेटिक AI का दावा है कि ये डिवाइस ल्यूसिड ड्रीम यानी सचेत सपने पैदा कर सकते हैं. ल्यूसिड ड्रीम वह स्थिति होती है, जब व्यक्ति को यह पता होता है कि वह सपना देख रहा है और वह अपने सपने की दिशा को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकता है.
कीमत की बात करें तो Prophetic Dual की शुरुआती कीमत 449 डॉलर यानी करीब 43 हजार रुपये रखी गई है. इस साल के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है. वहीं Prophetic Phase की कीमत 1,299 डॉलर यानी लगभग 1 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है. इसकी डिलीवरी साल 2027 के मध्य से शुरू होगी.
कंपनी ने X प्लेटफॉर्म पर बताया कि यह तकनीक कैसे काम करती है. इन डिवाइस के जरिए सुरक्षित सुरक्षित अल्ट्रासोनिक ऊर्जा सिर के माध्यम से प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स तक भेजी जाती है. इससे फ्रंटोपैरिएटल नेटवर्क सक्रिय होता है. आमतौर पर यह नेटवर्क सपनों के दौरान कम सक्रिय रहता है, जिससे व्यक्ति को यह एहसास नहीं होता कि वह सपना देख रहा है.
स्टार्टअप का कहना है कि इस नेटवर्क को सक्रिय करके ल्यूसिड अवेयरनेस को बढ़ाया जा सकता है. इससे सपनों की स्पष्टता, याद रखने की क्षमता और नियंत्रण बेहतर हो सकता है. Prophetic Pulse मॉडल में इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम यानी EEG sensors भी दिए गए हैं. ये सेंसर दिमाग की गतिविधियों को मॉनिटर और समझने में मदद करते हैं. EEG सेंसर का उपयोग एलन मस्क की कंपनी Neuralink भी अपने ब्रेन इम्प्लांट सिस्टम में करती है.
यह पूरी तकनीक ट्रांस्क्रानियल फोक्स्ड अल्ट्रा साउंड और AI पर आधारित है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस न सिर्फ ल्यूसिड ड्रीम पैदा कर सकता है, बल्कि सपनों को याद रखने की क्षमता भी बढ़ा सकता है.