menu-icon
India Daily

LG India ने फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, AI DD वॉशिंग मशीन समेत लॉन्च की अपनी प्रीमियम रेंज

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपनी नई रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें रेफ्रिजरेटर से लेकर वॉशिंग मशीन समेत कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

Shilpa Shrivastava
LG India ने फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, AI DD वॉशिंग मशीन समेत लॉन्च की अपनी प्रीमियम रेंज
Courtesy: LG

नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी होम अप्लायंसेज रेंज लॉन्च कर दी है. यह नई रेंज LG की भरोसेमंद टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा भारतीय घरों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है. इस नई रेंज को भारतीय यूजर्स की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत बारीकी से डिजाइन किया गया है. यह प्रीमियम, डिजाइन-आधारित एक्सपीरियंसेज और भारतीय घरों के लिए भरोसेमंद टेक्नोलॉजी के बीच के अंतर को पाटती है.

LGE India ने अपनी किफायती-प्रीमियम Essential Series का विस्तार किया है, जिसे अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था. इसका मकसद LG India के ‘हर घर अप्लायंसेज, हर घर खुशियां’ के मिशन को पूरा करना है. चलिए जानते हैं इसकी कीमत से फीचर्स तक.

यहां देखें कीमत और उपलब्धता:

LG Home Appliances की नई रेंज पूरे भारत में LG ब्रांड स्टोर्स, बड़े मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. 

  • French Door रेफ्रिजरेटर 574L-610L की कीमत 1.18 लाख

  • Side-by-Side रेफ्रिजरेटर 630L-790L की कीमत 1.09 लाख

  • Essential Series रेफ्रिजरेटर 225L-276L की कीमत 25.5 रुपये

  • Essential Series वॉशिंग मशीन 8kg-10kg की कीमत 20.9 रुपये

  • VX Front Load वॉशिंग मशीन 12kg-20kg की कीमत 62.9 रुपये

  • TX Top Load वॉशिंग मशीन 10kg-11kg की कीमत 32.4 रुपये

  • AX Semi-Automatic वॉशिंग मशीन 8kg-12kg की कीमत 17.3 रुपये

  • Water Purifiers 8L SS टैंक की कीमत 16.6 रुपये

  • Convertible Microwave Oven 32L-28L की कीमत 28.7 रुपये

  • LG True Dishwasher 15 Place Setting की कीमत 73.5 रुपये

असेंसियल सीरीज रेफ्रिजरेटर: 

300L से कम क्षमता वाले पोर्टफोलियो में अब 225L, 251L, और 276L मॉडल शामिल हैं. स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर से चलने वाले ये मॉडल, एनर्जी-एफिशिएंट और शांत ऑपरेशन देते हैं. स्मार्ट मोड, कूलिंग को इस्तेमाल के पैटर्न के हिसाब से एडजस्ट करता है. खास फीचर्स में डेरी मोड के साथ कन्वर्टिबल, ज्यादा समय तक ताजगी के लिए टर्बो फ्रेश जोन और बिजली जाने पर बिना किसी रुकावट के इन्वर्टर ऑपरेशन के लिए ऑटो स्मार्ट कनेक्ट शामिल हैं. ये स्टाइलिश फिनिश में उपलब्ध हैं जिसमें शाइनी स्टील, ओनिक्स ब्लैक, रेडिएंट इनॉक्स, रेडिएंट ओनिक्स, वाइन ग्लोरी, रॉयल ग्लोरी, स्कारलेट लोटस और एमराल्ड लोटस है.

असेंसियल सीरीज वॉशिंग मशीन:

8-10 किलो की क्षमता वाले नए टॉप-लोड मॉडल में कम पानी की सप्लाई के लिए लो प्रेशर फिल, इंटेलिजेंट ऑटो रिस्टार्ट, धूल और नमी से सुरक्षा के लिए प्रोशील्ड मोटर, ईको वॉश, साड़ी कोर्स और टर्बो स्पिन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई AX सीरीज की सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें (8-12 कलो, 15 SKUs) ड्यूल स्पिन शावर, रोलर जेट प्लस्टर, दाग-धब्बे हटाने के लिए अल्ट्रा स्क्रब वॉल और सॉफ्ट-क्लोज वाले मजबूत कांच के ढक्कन के साथ आती हैं.

कुकिंग अप्लायंसेज: 

28 लीटर के Convertible Convection Microwave Ovens में माइक्रोवेव, कन्वेक्शन और एयर फ्रायर के तीनों फंक्शन एक साथ मिलते हैं. चारकोल लाइटनिंग हीटर पारंपरिक स्वाद और टेक्सचर देता है, जिसमें 330 से ज्यादा ऑटो-कुक मेन्यू का सपोर्ट मिलता है, जिनमें 28 भारतीय ब्रेड के विकल्प भी शामिल हैं.

2026 की प्रीमियम रेंज: 

रेफ्रिजरेटर: LG ने भारत का पहला 33 इंच का फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर पेश किया है, जिसमें ऑटो आइस मेकर लगा है. यह 574 610 लीटर क्षमता में उपलब्ध है. इसमें इंस्टाव्यू डोर-इन-डोर, फ्रेश कन्वर्टर+, डोर कूलिंग प्लस, हाईजीन फ्रेश, स्मार्ट लर्नर, एक्सप्रेस फ्रीज और एआई थिंक्यू जैसे फीचर्स मौजूद हैं. 

लॉन्ड्री: 

Premium NT, VX, और GVX फ्रंट-लोड सीरीज (12kg+) में कपड़ों की पहचान के लिए AI DD™ 2.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, इनमें ईजी डिस्पेंस, स्टीम+™, पेट केयर और माइक्रोप्लास्टिक केयरजैसे फीचर्स भी मिलते हैं. मिड-सेगमेंट TX टॉप-लोड (9-11kg) में हार्ड वॉटर वॉश, स्टेन क्लीन, टर्बो स्पिन, eZ मिक्स और IPX4 प्रोटेक्शन मिलता है.

डिशवॉशर: 

15 प्लेस सेटिंग वाला LG ट्रूस्टीम डिशवॉशर, ट्रूस्टीम और क्वाडवॉश टेक्नोलॉजी की मदद से 92 तक भारतीय बर्तनों को साफ कर सकता है. साथ ही तेल व मसालों के जिद्दी दागों को भी हटा देता है.

वॉटर प्यूरीफायर: 

इनमें स्टेनलेस-स्टील टैंक, UV स्टेरिलाइजेशन, डिजिटल स्टेरिलाइजिंग केयर, अल्कलाइन पानी (7+ pH) और हाई रिकवरी मेम्ब्रेन (60% तक रिकवरी) जैसे फीचर्स मिलते हैं.