menu-icon
India Daily

8999 रुपये में खरीदें 50MP वाला Lava Storm Lite 5G, फटाफट उठाएं ऑफर का लाभ

Lava Storm Lite 5G Sale On Amazon: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट भी 10,000 रुपये से कम है, तो Lava Storm Lite 5G आपके लिए बेस्ट रहेगा. 

Shilpa Shrivastava
8999 रुपये में खरीदें 50MP वाला Lava Storm Lite 5G, फटाफट उठाएं ऑफर का लाभ
Courtesy: Amazon

Lava Storm Lite 5G Sale On Amazon: क्या आप नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑफर के बारे में बता रहे हैं. Lava Storm Lite 5G को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह ऑफर अमेजन पर दिया जा रहा है. फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत और कम हो जाती है.

Lava Storm Lite 5G के ऑफर्स: इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है. लेकिन इसे 22% डिस्काउंट के साथ 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 436 रुपये की EMI के साथ भी इसे ऑर्डर किया जा सकेगा. अगर आपके पास पुराना फोन है तो उसे एक्सचेंज कर 8,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा. कुछ कार्ड्स पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसे एस्ट्रल ब्लू और कॉस्मिक टाइटेनियम कलर में खरीदा जा सकेगा. 

Lava Storm Lite 5G के फीचर्स: 

इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है. यह इस सेगमेंट का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 प्रोसेसर है. इस फोन में 6.74 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. साथ ही 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. 

फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन में साइड फिंगरप्रिंट अनलॉक की सुविधा मौजूद है, जिससे फोन को तुरंत ही अनलॉक किया जा सकता है. यह फोन 4 जीबी की रैम के साथ आता है, जिसे और 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 128 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है.