नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में Lava Shark 2 5G को लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी का बजट 5जी स्मार्टफोन है. इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके अलावा 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिससे आप क्लियर इमेज क्लिक कर पाएंगे. सिर्फ यही नहीं, धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग मौजूद है.
Lava Shark 2 5G की कीमत: इस फोन को एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है. इस फोन की सेल 10 जून से लावा के रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी. इसे सोनर गोल्ड और आर्य ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. अगर आप एक सस्ता फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको इस फोन की सभी डिटेल्स दे रहे हैं.
Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, जो इसे रोजाना के इस्तेमाल की मुश्किलों से बचाता है. इसके साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉक टी8200 प्रोसेसर से लैस है. यह केवल एक ही वेरिएंट के साथ आता है, जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी रैम को 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
यह डिवाइस मल्टीटास्किंग, एंटरटेनमेंट और रोजाना के स्मार्टफोन इस्तेमाल को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यह फोन क्लीन एंड्रॉइड 16 एक्सपीरियंस देता है. फोन में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा मौजूद है. वहीं, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है. यह डिवाइस भारत के मुख्य 5G बैंड को सपोर्ट करता है, जिससे पूरे देश में बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी मिलती है.