menu-icon
India Daily

मात्र 51 रुपये में 2GB डाटा डेली, कॉलिंग, SMS… BSNL इन यूजर्स के लिए लाया नया प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 51 रुपये है. इस प्लान का नाम स्मार्ट स्टार्ट है. चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में…

Shilpa Shrivastava
मात्र 51 रुपये में 2GB डाटा डेली, कॉलिंग, SMS… BSNL इन यूजर्स के लिए लाया नया प्लान
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने एक किफायती प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 51 रुपये है. इस प्लान का नाम स्मार्ट स्टार्ट है. अगर कोई यूजर सस्ते में प्लान रिचार्ज कराना चाहता है तो उनके लिए यह प्लान परफेक्ट रहेगा. यह प्लान पूरे भारत में नए यूजर्स को टारगेट कर रहा है, जो या तो बीएसएनएल में स्विच करने का प्लान कर रहे हैं या फिर नई सिम लेने का सोच रहे हैं. इस प्लान में कई बेनिफिट मिल रहे हैं. 

BSNL 51 रुपये के प्लान के बेनिफिट्स: 

इस प्लान में यूजर्स को 51 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जाएगा. इसके साथ ही हर दिन 2GB डाटा की सुविधा दी जाएगी. वहीं, रोजाना 100 SMS जैसे बेनिफिट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है. आपको कंपनी के स्टोर या सर्विस सेंटर पर जाकर सिम लेनी होगी, जिसके लिए आपको पैसे नहीं देने होंगे. 

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा: 

बता दें कि यह प्लान केवल नए यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है. अगर आप एक मौजूदा बीएसएनएल यूजर हैं (फिर चाहें प्रीपेड हों या पोस्टपेड) तो आप इस प्लान का फायदा नहीं उठा सकते हैं. यह प्लान केवल उन्हीं यूजर्स के लिए है जो पहली बार BSNL ज्वाइन कर रहे हैं. कंपनी पूरे भारत में 4G नेटवर्क को बढ़ावा देने की पूरी कोशिश कर रहा है. कंपनी कई अलग-अलग इलाकों तक पहुंच चुकी है. कंपनी धीरे-धीरे टावर लगा रही है और कवरेज का विस्तार कर रही है. 

निजी कंपनियों को मिल रही कड़ी टक्कर:

बता दें कि BSNL का यह 51 रुपये का प्लान निजी कंपनियों को कड़ा मुकाबला दे रहा है. यूजर्स को अपनी तरफ खींचने का यह एक अच्छा कदम कहा जा सकता है. देखा जाए तो यह उनकी पहली कोशिश नहीं है. इससे पहले भी कंपनी ने 1 रुपये का फर्स्ट रिचार्ज उपलब्ध कराया है.