menu-icon
India Daily

आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा Samsung AC, फिर नहीं मिलेगा ये मौका

अगर आप अपने लिए एक नया एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक बढ़िया एसी के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.

Shilpa Shrivastava
आधी से भी कम कीमत पर मिल रहा Samsung AC, फिर नहीं मिलेगा ये मौका
Courtesy: Samsung

नई दिल्ली: गर्मी चरम पर आ चुकी है. नौतपा के दिन  भी आ चुके हैं, जिससे गर्मी का पारा और ज्यादा बढ़ गया है. घर के बाहर तो गर्मी झेलनी ही पड़ती है लेकिन घर पर आराम लिया जा सकता है. इस आराम के लिए आपको घर पर एयर कंडीशनर की जरूरत होगी. अगर आप एक अच्छा और दमदार क्षमता वाला एसी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर सैमसंग अपने एक मॉडल पर आधी से ज्यादा कीमत का डिस्काउंट उपलब्ध करा रहा है. चलिए जानते हैं इस एसी की कीमत और फीचर्स.

Samsung Bespoke AI 2026 Model 1.5 ton 4 Star Split Inverter AC: इस एसी के 1.5 टन 4 स्टार वेरिएंट की कीमत 82,990 रुपये है. इसे 53% के डिस्काउंट के साथ 38,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. अगर आपको कीमत ज्यादा लग रही है तो आप EMI पर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको हर महीने 3,583 रुपये की किस्त देनी होगी. इसके अलावा अगर आपके पास एचडीएसफी, एसबीआई, आईसीआईसी या एक्सिस का कार्ड है तो 5,500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. पुराना एसी चेंज करने पर 7,200 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा, जिसमें 1,500 रुपये का डिस्काउंट भी शामिल है. 

क्या है एसी का खासियतें: 

सैमसंग के इस एसी की क्षमता 1.5 टन की है. इसकी स्टार रेटिंग 4 है, जिससे बिजली की बचत कम होगी. इसकी कूलिंग कैपेसिटी 4750 वॉट है. इसके कंप्रेसर की स्पीड वेरिएबल है. यह कॉपर कंडेंसर के साथ आता है. इसके साथ ही इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ इसे उपलब्ध कराया गया है. इसके साथ ही वाई-फाई कनेक्टिविटी का विकल्प भी मौजूद है. 

इस एसी में ऑटो रिस्टार्ट, क्वाइट मोड, स्लीप मोड और मेमोरी फीचर दिया गया है. इस एसी में डस्ट फिल्टर दिए गए हैं. इसका नॉइस लेवल 45dB है. इसके साथ ही टर्बो मोड भी मौजूद है. इस एसी के साथ 5 साल की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी दी गई है.