menu-icon
India Daily

8999 रुपये वाले Lava Blaze Dragon 5G की सेल इस दिन होगी शुरू

Lava Blaze Dragon 5G Discount On Amazon: भारत की जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल ने ब्लेज ड्रैगन 5G फोन लॉन्च किया था. यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है. 

Shilpa Shrivastava
8999 रुपये वाले Lava Blaze Dragon 5G की सेल इस दिन होगी शुरू

Lava Blaze Dragon 5G Discount On Amazon: भारत की जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल ने ब्लेज ड्रैगन 5G फोन लॉन्च किया था. यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत में आता है. इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है. इसे बैंक ऑफर के साथ खरीदा जा सकेगा. यह इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इस फोन को 1 अगस्त रात 12 बजे से अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल के दौरान खरीदा जा सकेगा. 

बता दें कि लावा भारत में कहीं भी सभी Blaze Dragon 5G खरीदारों के लिए घर बैठे फ्री सर्विस दे रहा है. आपको बस लावा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक रिक्वेस्ट करनी है. अगर जरूरत पड़े तो आप सर्विस सेंटर भी जा सकते हैं. 

ब्लेज ड्रैगन 5G में क्या है खास?

Lava के मेक इन इंडिया मिशन के तहत Blaze Dragon 5G को भारत में डिजाइन किया गया है और इसका मैन्यूफैक्चर भी भारत में ही किया गया है. इस फोन को गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट कलर में खरीदा जा सकेगा.