Lava Aura Curve 5 भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी समेत ये हैं दमदार फीचर्स
भारत के घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने आज अपनी नई सीरीज Aura लॉन्च कर दी है. इस सीरीज का पहला फोन Aura Curve 5G है. इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और लावा के अपने वायु AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
नई दिल्ली: भारत के घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने आज अपनी नई सीरीज Aura लॉन्च कर दी है. इस फोन को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल और एडवांस तकनीक पसंद करते हैं और एक प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं. इस सीरीज को ऑफलाइन मार्केट के लिए डेवलप किया गया है. इस सीरीज का पहला फोन Aura Curve 5G है. इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और लावा के अपने वायु AI जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फोन में वीगन लेदर बैक, शानदार कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, पीछे की तरफ एक मिनी स्क्रीन और 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Lava Aura Curve 5 की कीमत की बात करें तो यह 23,999 रुपये है. यह इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है. इस फोन को पूरे भारत में लावा के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क पर उपलब्ध कराया गया है.
Lava Aura Curve 5 के फीचर्स:
फोन में 6.67 इंच एफएचडी+ 3D कर्व्ड एमोले़ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. यह फोन 2.4 GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर (6nm) से लैस है. इसका Antutu स्कोर 800,000+ है. फोन में कंपनी का अपना वायु AI दिया गया है. इसके साथ ही रियर मिनी स्क्रीन, मल्टीफंक्शनल नोटिफिकेशन और डिस्प्ले पैनल भी दिया गया है. इसके साथ ही 6000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
Also Read
फोन के अन्य फीचर्स:
फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है, जिसे 6 जीबी तक की वर्चुअल रैम तक बढ़ाया जा सकेगा. इसके साथ ही 128 जीबी स्टोरेज भी दी गई है. फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में EIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX752 सेंसर मौजूद है. वहीं, स्क्रीन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही आयरनगार्ड प्रोटेक्शन, Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.
इसके अलावा ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और ड्यूल माइक नॉइज कैंसिलेशन उपलब्ध है. फोन में एंड्रॉइड 16 दिया गया है, जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं, कोई विज्ञापन नहीं है. फोन की फिनिश की बात करें तो इसका फिनिश प्रीमियम वीगन लेदर बैक है. यह प्रीमियम 3D PMMA बैक के साथ आता है. इसके साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी और एक्सेसरीज पर 6 महीने की वारंटी दी जा रही है.