नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल रीलोडेड सेल की घोषणा कर दी है. इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक कई प्रोडक्ट्स कम कीमत में खरीदे जा सकेंगे. सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि बैंक डिस्काउंट, कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर्स जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे.
अमेजन बैंक कार्ड्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर आपके पास एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एलिजिबिल क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसद तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके अलावा, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है. बता दें कि यह कैशबैक प्राइम मेंबर्स के लिए मिलने वाले 5 प्रतिशत और नॉन-प्राइम मेंबर्स के 3 प्रतिशत कैशबैक के अतिरिक्त बताया गया है.
अमेजन पे लेटर के जरिए अगर पेमेंट की जाती है तो यूजर्स को 10 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा. इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को अतिरिक्त 250 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है. हालांकि, इन ऑफर्स की शर्तें लागू होंगी.
अमेजन ने अपनी क्विक डिलीवरी सर्विस अमेजन नाउ के जरिए भी ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स पेश किए हैं. कंपनी के अनुसार, यह सेवा अब भारत के 120 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है. इस सर्विस के तहत ग्राहक ग्रॉसरी और रोजमर्रा की जरूरतों के सामान पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी कुछ एलिजिबल ऑर्डर्स पर कैशबैक भी दे रही है. डिलीवरी का समय और ऑफर्स संबंधित शहर तथा उपलब्धता पर निर्भर करेंगे.
सेल में खरीदारी करते समय केवल छूट देखकर फैसला न लें. अलग-अलग विक्रेताओं की कीमतों की तुलना करें और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर पढ़ें. प्रोडक्ट की रेटिंग, रिव्यू, वारंटी और रिटर्न पॉलिसी जांचने के बाद ही ऑर्डर करें.