menu-icon
India Daily

Best 5G Smartphones: ₹30,000 से कम में मिलेंगे ये 5 धांसू फोन, बैटरी से लेकर कैमरे तक हैं शानदार

​​​​​​​Best 5G Smartphones: फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है.

Shilpa Shrivastava
Best 5G Smartphones: ₹30,000 से कम में मिलेंगे ये 5 धांसू फोन, बैटरी से लेकर कैमरे तक हैं शानदार
Courtesy: ChatGPT AI

Best 5G Smartphones: फेस्टिव सीजन में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. इन सेल में बैंक डिस्काउंट, पुराने फोन के बदले एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा ग्राहकों के लिए अर्ली एक्सेस जैसे फायदे मिल सकते हैं. अगर आपका बजट 30,000 रुपये तक है, तो Realme, OnePlus, Samsung, Redmi और Motorola के कई स्मार्टफोन विकल्प मौजूद हैं. 

1. Realme 16x 5G:

Realme 16x 5G में 6.8 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की 7000 एमएएच बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है. 

2. OnePlus Nord CE 6 Lite:

OnePlus के इस फोन में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इसकी 7000 एमएएच बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है. 

3. Samsung Galaxy M36 5G:

Samsung Galaxy M36 5G रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक विकल्प हो सकता है. इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा मिलती है. फोन में एक्सीनोस 1380 प्रोसेसर और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसकी कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है.

4. Redmi Note 17 5G:

Redmi Note 17 5G में 7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की जानकारी दी गई है. इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा बताया गया है. फोन की 8000 एमएएच बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है.

5. Moto G57 Power 5G:

Motorola का यह फोन बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए विकल्प हो सकता है. इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी 7000 एमएएच बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है.