जेब में रखा फोन बना मौत की वजह! बैटरी फटने से पहले दिखते हैं ये संकेत
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और जरूरी कामों तक, हम हर दिन मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यही फोन कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है.
नई दिल्ली: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट और जरूरी कामों तक, हम हर दिन मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यही फोन कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोबाइल की बैटरी फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. इस घटना के बाद मोबाइल की बैटरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
जेब में फटा मोबाइल, बाइक से गिरकर हुई मौत:
खबरों के अनुसार, 40 वर्षीय विकास अंतल बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया. इससे बाइक पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. ऐसे में फोन के साथ आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए या मोबाइल की बैटरी खराब होने के 5 बड़े संकेत क्या हैं, चलिए जानते हैं.
मोबाइल की बैटरी खराब होने के 5 बड़े संकेत:
-
अगर मोबाइल का बैक पैनल उभरा दिखाई दे या उसमें गैप दिखाई देने लगे, तो यह बैटरी फूलने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में फोन का इस्तेमाल बंद कर दें.
Also Read
-
बैटरी फूलने के कारण कई बार मोबाइल की स्क्रीन अपनी जगह से ऊपर उठने लगती है. इसे मामूली खराबी समझने की गलती न करें. फोन को ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर दिखाएं.
-
चार्जिंग या ज्यादा इस्तेमाल के बिना भी मोबाइल बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसकी जांच कराएं. ज्यादा तापमान बैटरी में खराबी का संकेत हो सकता है.
-
मोबाइल से अचानक जलने जैसी गंध आए, धुआं निकले या बैटरी से आवाज सुनाई दे, तो फोन से दूरी बनाएं और उसे छूने या चार्ज करने से बचें.
-
खराब क्वालिटी वाले या डुप्लीकेट/किसी दूसरे फोन के चार्जर से फोन को चार्ज न करें, इससे बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है. हमेशा मैन्यूफैक्चरर की सलाह के अनुसार चार्जर का इस्तेमाल करें.