iPhone Photography Settings: पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल कैमरा की जगह स्मार्टफोन के कैमरा ने ले ली है. ये हमारे डिफॉल्ट कैमरा बन चुके हैं. फोन कैमरा से आप एक से बढ़कर एक फोटोज कैप्चर कर सकते हैं जिसमें आपकी जिंदगी का हर एक पल शामिल होगा. अगर आईफोन्स की बात करें तो इस मामले में आईफोन्स दूसरे फोन्स से थोड़ा बेहतर हैं. आईफोन से कमाल की फोटोग्राफी की जा सकती है.
हालांकि, अभी के iPhones में पहले से ही बेहतरीन प्वाइंट-टू-शूट कैमरा हैं जिससे फोटोज को एक नया लेवल मिल जाएगा. आपको बस कुछ सेटिंग्स बदलनी हैं और आपकी फोटोज किसी प्रोफेशनल से कम नहीं लगेगी.
अगर आपको iPhone पर शूटिंग करते समय किसी सब्जेक्ट को फ्रेम करने में परेशानी हो रही है, तो सेटिंग्स से ग्रिड और लेवल ऑप्शन को इनेबल करें. यह ऑप्शन आपके iPhone पर किसी सीन को पूरी तरह से फ्रेम करना और कैप्चर करना आसान बनाता है. एक बार इनेबल होने के बाद, कैमरा व्यूफाइंडर स्क्रीन पर लाइन्स और लेवल दिखाता है जिससे सीन की फ्रेमिंग आसान हो जाती है.
iPhones रोशनी को देखते हुए फ्लैश को ऑन या ऑफ कर देता है. हालांकि, अगर आपको किसी सीन को कैप्चर करने में फ्लैश की जरूरत नहीं है और तब भी फोन फ्लैश का इस्तेमाल कर रहा है तो आपको इसे डिसेबल कर देना चाहिए. कई बार फ्लैश के साथ ली गई फोटोज उसका नेचुरल लेवल कम कर देती हैं.
जो कोई भी iPhone पर सेल्फी लेना पसंद करता है, उसे मिरर फ्रंट कैमरा ऑप्शन इनेबल कर लेना चाहिए. यह सेल्फी को वैसा ही कैप्चर करता है जैसा आपको कैमरा में दिख रहा है.
इसे इनेबल करने से आपका iPhone कम समय में फोटो कैप्चर कर लेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि यह शार्प दिखे. यह फीचर खासकर तब काम करेगा जब आप किसी ऐसे सब्जेक्ट को कैप्चर कर रहे हों जिसकी स्पीड तेज हो.
जो लोग अपने iPhone पर अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ लैंडस्केप फोटो कैप्चर करना पसंद करते हैं, उनके लिए लेंस करेक्शन फीचर सही रहता है. खासकर किनारों पर, जो अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ एक आम समस्या आती है. यह फीचर ज्यादातर नए iPhone पर उपलब्ध है.