iPhone 16 Price Cut: आज iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने जा रही है. इससे पहले कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 16 की कीमत कम हो गई है. अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कुछ ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं, जिसके बाद iPhone 16 को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर समेत बैंक डिस्काउंट शामिल हैं. चलिए जानते हैं फोन कितने कम में खरीदा जा सकेगा.
इस फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है. इस फोन के साथ 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. बैंक डिस्काउंट की बात करें तो अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड है, तो आपको 3,495 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. अगर EMI की बात करें तो कुछ कार्ड्स के साथ इस फोन को हर महीने 2,457 रुपये की किस्त देकर खरीदा जा सकेगा.
यह स्मार्टफोन iOS 18 पर चलता है. इसमें Apple A18 हेक्सा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB रैम मौजूद है, जिससे ऐप्स चलाने और मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस फास्ट रहेगा. इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1179×2556 पिक्सल है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसमें 5G, Nano SIM और eSIM का सपोर्ट है. स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB विकल्प मिलते हैं. फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित है.
फोटोग्राफी के लिए पीछे 48MP मुख्य कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप है. यह कैमरा 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है. सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फोन में 3561mAh बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है.