menu-icon
India Daily

आज भारत में लॉन्च होगा Infinix Note Edge 5G, जानें क्या होंगी खासियतें

आज भारतीय मार्केट में Infinix Note Edge 5G को लॉन्च किया जाएगा. फोन में क्या-क्या खासियतें दी जा सकती हैं, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
आज भारत में लॉन्च होगा Infinix Note Edge 5G, जानें क्या होंगी खासियतें
Courtesy: Infinix

नई दिल्ली: Infinix Note Edge 5G को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इसे एक महीने पहले ही ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था. इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइड बनाई गई है. इससे फोन की उपलब्धता कंफर्म हो गई है. इसके साथ ही फोन को तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा. इस फोन में मीडियाटेक चिपसेट और RGB Halo Light फीचर दिया जाएगा. 

Infinix Note Edge 5G के लिए फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है. इससे पता चलता है कि इस फोन को भारत में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे स्टेलर ब्लू, सिल्क ग्रीन और लूनर टाइटेनियम कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही फोन का बैक पैनल ब्लू शेड में मेटैलिक होगा. वहीं, ग्रीन ऑप्शन में सिल्क फाइबर फिनिश होगा.

Infinix Note Edge 5G के संभावित फीचर्स: 

फोन के कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं. यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 चिपसेट से लैस हो सकता है. इसके साथ ही फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 7,50,000 से ज्यादा प्वाइंट्स स्कोर किए हैं. कंपनी के अनुसार, यह फोन 7.2mm मोटा होगा. इसमें 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया होगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक की होगी. इसके साथ ही TUV ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी जाएगी. 

इस फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है. फोन में JBL-ट्यून्ड ड्यूल स्पीकर सेटअप दिया जा सकता है. डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग मौजूद होगी. फोन में RGB Halo Light फीचर भी दिया जाएगा. इसके साथ ही यह फोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आता है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा.

Infinix Note Edge 5G के ग्लोबल वेरिएंट की कीमत:

Infinix Note Edge 5G को 19 जनवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 200 डॉलर यानी करीब 18,200 रुपये है. यह इसके बेस वेरिएंट की कीमत है. फोन के ग्लोबल वेरिएंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है. खबरों के अनुसार, भारत में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है.