नई दिल्ली: Lava Bold N2 को भारतीय मार्केट में इस हफ्ते लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही इसे एक्सक्लूसिवली अमेजन पर ही उपलब्ध कराया जाएगा. यह फोन Lava Bold N1 का सक्सेसर होगा. इस फोन में यूनिसॉक 9863A चिपसेट और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Lava Bold N2 की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है. एक्स पोस्ट के अनुसार, Lava Bold N2 को 17 फरवरी आज लॉन्च किया जाएगा. इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस फोन की टैगलाइन Be Fearless, Be Bold है.
Lava Bold N2 को कंपनी ने टीज किया है. इसके साथ ही अमेजन पर स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव की गई थी, जिससे पता चलता है कि इसे ग्रे और ब्लैक कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है. इसमें एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है. इसके साथ ही एक एलईडी फ्लैश भी दिए जाने की उम्मीद है.
Some follow trends.
— Lava Mobiles (@LavaMobile) February 16, 2026
Some set standards.
Bold N2
Be fearless. Be bold.
Launching 17th Feb | 12PM
Only on Amazon#BoldN2 #BeFearlessBeBold #ComingSoon pic.twitter.com/h3DWGWiZd2
डिजाइन की बात करें तो इसमें एक फ्लैट मेटल फ्रेम होने की बात कही गई है. इसमें दाईं ओर एक पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल भी होंगे. इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल होने की भी जानकारी दी गई है.
नया फोन Lava Bold N1 का सक्सेसर होगा. इस फोन को भारत में मई 2025 में लॉन्च किया गया था. इस फोन की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है. इसे रेडिएंट ब्लैक और स्पार्कलिंग आइवरी कलर में उपलब्ध कराया गया है. इसमें 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है.
फोन में यूनिसॉक 9863A चिपसेट दिया गया है. इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है. इसके साथ ही एंड्रॉइड 14 गो एडिशन पर यह फोन काम करता है.