menu-icon
India Daily

यहां मिलेगा पुराने स्मार्टफोन का Best Price! फोन बेचते समय जरूर ट्राई करें ये टिप्स

How To Sell Old Smartphone At Best Price: अगर आप अपना पुराना फोन बेचना चाहते हैं और उसकी अच्छी कीमत भी चाहते हैं तो कुछ ऐसी वेबसाइट्स हैं जहां से आपको इसकी अच्छी कीमत मिल सकती है। 

Shilpa Srivastava
यहां मिलेगा पुराने स्मार्टफोन का Best Price! फोन बेचते समय जरूर ट्राई करें ये टिप्स

हाइलाइट्स

  • बेचना है अपना पुराना स्मार्टफोन?
  • इस तरह मिलेगी अच्छी डील

How To Sell Old Smartphone At Best Price: क्या आप इस न्यू ईयर एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन बजट नहीं बन पा रहा? अगर हां, तो हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं. अब नया फोन ले ही रहे हैं तो पुराने फोन को अलविदा तो कहना ही होगा. अगर आप पुराने फोन को सही जगह बेचेंगे तो आपको उसकी सही कीमत मिल सकती है. 

वैसे तो जहां से आप फोन खरीदते हैं वहां भी फोन एक्सचेंज हो जाता है लेकिन कुछ ऐसी वेबसाइट्स भी हैं जो आपके पुराने फोन की अच्छी कीमत दे सकती हैं. ऐसे में पहले पुराने फोन को यहां पर एक्सचेंज कर चेक जरूर करें. क्या पता, आपको पुराने फोन की अच्छी कीमत मिल जाए और नया फोन लेने के लिए एक्स्ट्रा पैसों का जुगाड़ भी हो जाए. 

इन वेबसाइट्स से मिलेगी पुराने फोन्स की अच्छी कीमत: 
Amazon:
यहां से आपके पुराने फोन की अच्छी कीमत मिल सकती है. अगर आप कोई फोन खरीदते हैं तो यहां से एक्सचेंज कर सकते हैं. फोन की कंडीशन के हिसाब से फोन की अच्छी वैल्यू मिल सकती है. 

Cashify: यह एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है जहां पर पुराने फोन को खरीदा-बेचा जाता है. यहां से आपको अपने पुराने फोन की अच्छी वैल्यू मिल सकती है. 

OLX: यह भी एक अच्छा प्लेटफॉर्म है. यहां पर पुराने फोन को अच्छी कीमत में बेचा जा सकता है. हालांकि, यह कीमत यूजर टू यूजर डिपेंड करता है. यहां आप उस व्यक्ति से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं जो फोन खरीदने में इंटरेस्टेड है. 

इस गलती से बचें: 
उपरोक्त तरीकों से फोन बेचना एकदम सही है. लेकिन अगर आपको फेसबुक मार्केटप्लेस से इस तरह का कोई ऑफस मिलता है तो आप उसे नजरअंदाज करें. हम यह नहीं कह रहे हैं कि फेसबुक मार्केटप्लेस एकदम बेकार है लेकिन इसकी आड़ में लोगों को लूटा भी जाता है. यहां से सामान खरीदने बेचने को लेकर आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है.