menu-icon
India Daily

Apple Christmas Sale: मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो और iMac को 37,306 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका

Imagine पर क्रिसमस कार्निवल सेल चल रही है जिसमें Apple कंप्यूटर्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक, 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. 

Shilpa Srivastava
Apple Christmas Sale: मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो और iMac को 37,306 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका

हाइलाइट्स

  • एप्पल की क्रिसमस सेल शुरू
  • मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो और iMac पर डिस्काउंट

Apple Christmas Sale: Apple के MacBook Air, MacBook Pro, Mac Mini और iMac पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. Apple के लेटेस्ट मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा जिसमें कपनी की नई M3 चिप पर काम करने वाले मॉडल भी शामिल हैं. 2020 में लॉन्च किया गया M1 मैकबुक एयर 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध है. इसकी कीमत में यह कुछ ऑफर्स के साथ मिलेगा. 

Imagine पर क्रिसमस कार्निवल सेल चल रही है जिसमें Apple कंप्यूटर्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक, 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं. 

इतनी कम हुई Apple कंप्यूटर्स की कीमत: 
M1 मैकबुक एयर (256GB) को 99,900 रुपये के बजाय 46,918 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें 17,982 रुपये की इंस्टैंट छूट, एचडीएफसी कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक, 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और Cashify की ओर से 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. इसकी तरह से दूसरी डिवाइसेज पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, नीचे टेबल में चेक करें. 

डिवाइस MacBook Air (M1, 256GB) MacBook Air (M2, 256GB) MacBook Air (M2, 15 इंच) MacBook Pro (M2, 256GB) MacBook Pro (M2, 512GB) MacBook Pro (M2, 14-inch) MacBook Pro (M2, 16-inch) iMac (M3, 24-inch) M2 Mac mini
रिटेल प्राइस 99900 रुपये 114900 रुपये 1,34,900 रुपये 1,29,900 रुपये 1,49,900 रुपये 1,69,900 रुपये 2,49,900 रुपये 1,34,900 रुपये 59,900 रुपये
इंस्टैंट डिस्काउंट 17,982 रुपये 11,490 रुपये 10,792 रुपये 15,588 रुपये 17,988 रुपये 10,194 रुपये 12,495 रुपये 6,745 रुपये 3,594 रुपये
इंस्टैंट कैशबैक  5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 5,000 रुपये 4,000 रुपये
एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये 10,000 रुपये 10,000 रुपये 10,000 रुपये 10,000 रुपये 10,000 रुपये 10,000 रुपये -------- ---------
एक्सचेंज 20,000 रुपये 20,000 रुपये 20,000 रुपये 25,000 रुपये 25,000 रुपये 25,000 रुपये 25,000 रुपये 25,000 रुपये 15,000 रुपये
फाइनल प्राइस 46,918 रुपये 68,410 रुपये 89,108 रुपये 74,312 रुपये 91,912 रुपये 1,19,706 रुपये 1,97,405 रुपये 98,155 रुपये 37,306 रुपये