हैकिंग का डर हमेशा के लिए होगा खत्म! पासवर्ड बनाते समय इन 5 बातों का रखें ख्याल
Strong Password Tips: आपको अपने हर अकाउंट का पासवर्ड यूनिक और मजबूत रखना होगा. अगर ऐसा न किया गया तो अकाउंट के हैक होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी. इस काम में आपकी मदद करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए आसानी से अकाउंट के पासवर्ड को मजबूत बनाया जा सकता है.
Strong Password Tips: सिक्योरिटी के लिए मजबूत पासवर्ड काफी जरूरी है. अगर आपके अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड नहीं लगा है तो हैकर्स आपके अकाउंट पर कभी भी धाबा बोल सकते हैं. इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने अकाउंट पर एक मजबूत पासवर्ड लगाना होगा. आज के डिजिटल युग में, जहां पर्सनल और सेंसिटिव जानकारी एक्सर ऑनलाइन इकट्ठा की जाती है, ऐसे में पासवर्ड को स्ट्रांग रखना ही होगा.
यहां हम आपको 5 ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो आपको अच्छा और मजबूत पासवर्ड बनाने में मदद करेंगे. अगर आप इस तरह से पासवर्ड बनाएंगे तो हैकर्स आपके अकाउंट को हैक नहीं कर पाएंगे.
इस तरह बनाएं स्ट्रांग पासवर्ड:
-
आप जो भी पासवर्ड बनाएं उसे लंबा बनाएं. छोटा पासवर्ड हैक करना आसान होता है. ऐसे में पासवर्ड की लेंथ ज्यादा होना जरूरी है.
-
कभी-भी अपने पालतू जानवर के नाम पर या अपनी बर्थडे पर पासवर्ड न रखें. आपको ऐसे कॉम्बीनेशन वाला पासवर्ड बनाना होगा जिसे आसानी से हैक न किया जा सके और न ही उनका अंदाजा लगाया जा सके. पासवर्ड बेहद ही यूनिक होने चाहिए.
-
आप किसी सेंटेंस को भी अपना पासवर्ड बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, "I want to go to Venice to eat ice cream" को !W2g2V3n!323!c में बदल दें. हालांकि, ऐसा तभी करें जब आप इसे याद रख पाएं.
-
हर अकाउंट पर पासवर्ड अलग-अलग इस्तेमाल करें. इससे पासवर्ड के लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. अगर गलती से भी आपके एक अकाउंट के साथ छेड़छाड़ होती है और आपके हर अकाउंट पर वही पासवर्ड है, तो आपका हर अकाउंट हैक किया जा सकता है.
-
आपको अपने हर अकाउंट पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाना होगा. इससे अगर आपका पासवर्ड हैक हो भी जाता है तो भी बिना आपके फोन पर आए अप्रूवल या पिन के अकाउंट लॉगइन नहीं किया जा सकेगा.