menu-icon
India Daily

76,385 रुपये गिर गई iPhone 15 Pro Max की कीमत! आपने देखा क्या ऑफर

Discount on iPhone 15 Pro Max: अगर आप अपने लिए नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट भी अच्छा-खासा है, तो यहां हम आपको अमेजन पर मिल रहे एक खास ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसमें iPhone 15 Pro Max को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. सभी डिस्काउंट के बाद इसे 1,59,900 रुपये के बजाय 83,515 रुपये में खरीदा जा सकता है.

India Daily Live
76,385 रुपये गिर गई iPhone 15 Pro Max की कीमत! आपने देखा क्या ऑफर
Courtesy: Apple

Discount on iPhone 15 Pro Max: अगर आप अपने लिए नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह सही समय है. अमेजन पर iPhone 15 Pro Max अब पहले से कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है. इस फोन को एक्सचेंज डील और बैंक ऑफर की मदद से 84,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. इस फोन की ओरिजिनल कीमत 1,59,900 रुपये है. आप इसे अपने लिए तो खरीद ही सकते हैं और अगर आपको अपनी बहन को गिफ्ट करना तो उसके लिए भी इसे ऑर्डर कर सकते हैं. 

Apple iPhone 15 Pro Max की ओरिजिनल कीमत 1,59,900 रुपये है. इसके साथ 5% की छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत 1,51,700 रुपये रह जाती है. वहीं, आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर 58,700 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं जिसके बाद इसकी कीमत 93,000 रुपये रह जाती है. अगर आपके पास Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड है तो 9,485 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिसके बाद फोन की कीमत 83,515 रुपये रह जाती है. 

Apple iPhone 15 Pro Max के फीचर्स: 

इसमें 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी की स्टोरेज दी गई है. इस फोन में 6.7 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स की है. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जिससे फोन स्पलैश, वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है. यह फोन ए17 प्रो चिपसेट है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. फोन 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन में फेशियल डिटेक्शन फीचर मौजूद है. साथ ही इमरजेंसी एसओएस के साथ क्रैश डिटेक्शन दिया गया है. इसमें वाई-फाई कॉलिंग के साथ-साथ स्क्रीन शेयरिंग फीचर भी मौजूद है. यह फोन iOS 17 पर काम करता है.