नई दिल्ली: क्या आपका बजट 10 से 11 हजार रुपये है? क्या आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो यहां हम आपको एक नए फोन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी सेल कल शुरू होने वाली है. HMD VIBE2 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है. अब इस फोन को कल यानी मंगलवार से खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. फोन को 2 वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. इसका पहला वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा.
फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, जिसे 39% डिस्काउंट के साथ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, यूपीआई ऑफर के साथ इसकी कीमत 9,499 रुपये हो जाती है. हर महीने 466 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. वहीं, 8950 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके साथ 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी उपलब्ध है. इन सभी के अलावा 1,500 रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जो आईसीआईसीआई, एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस पर उपलब्ध है.
फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जिसे 40% डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, यूपीआई ऑफर के साथ इसकी कीमत 10,499 रुपये हो जाती है. हर महीने 515 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. वहीं, 9900 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके साथ 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी उपलब्ध है. इन सभी के अलावा 1,500 रुपये का कार्ड डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जो आईसीआईसीआई, एसबीआई, एचडीएफसी और एक्सिस पर उपलब्ध है.
इस फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इसका प्रोसेसर ऑक्टो-कोर यूनिसॉक T8200 है. फोन में 4 जीबी की रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है. इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ ही 6000 एमएएच की बैटरी मौजूद है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0 समेत यूएसबी टाइप-सी कनेक्शन जैसे फीचर्स मौजूद हैं. फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है.