menu-icon
India Daily

24000 रुपये सस्ते में खरीदें Google Pixel 8, यहां से कर सकते हैं ऑर्डर

Google Pixel 8 को फ्लिपकार्ट से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा. अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका और नहीं मिलेगा.

Shilpa Shrivastava
24000 रुपये सस्ते में खरीदें Google Pixel 8, यहां से कर सकते हैं ऑर्डर
Courtesy: Flipkart

नई दिल्ली: Google के Pixel 8 की कीमत को काफी कम कर दिया गया है. फ्लिपकार्ट से इस फोन को भारी कटौती के साथ उपलब्ध कराया गया है. वैसे तो इसकी कीमत 75,999 रुपये है, लेकिन इसे 47,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. फोन की कीमत में करीब 24,000 रुपये की कमी आई है. 

कुछ बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट के जरिए यूजर्स को 3,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके बाद फोन की कीमत 35,499 रुपये हो जाती है. यह ऑफर 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर है. वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भी यह ऑफर लागू होता है. 

Google Pixel 8 पर एक्सचेंज ऑफर: 

इस फोन के साथ 46,810 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिल जाती है तो यह फोन 1,189 रुपये में मिल जाएगा. फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी मौजूदा स्थिति पर निर्भर करेगी.

Google Pixel 8 के फीचर्स: 

फोन में 6.2 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है. इससे एनिमेशन और स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूथ हो जाती है. कुल मिलाकर, कंपनी और यूजर्स का दावा है कि टच रिस्पॉन्स तेज है. डिवाइस का कॉम्पैक्ट साइज इसे इस्तेमाल करने में आसान बनाता है. यह फोन टेंसर जी3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. फोन को AI ऑपरेटेड कामों फोटोग्राफी ऑपरेटेड काम, फोटोग्राफी को बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 

फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50MP का है. वहीं, दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है. फोन में 10.5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह फोन डायनामिक रेंज के लिए जाना जाता है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर के साथ आता है. यह फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें एडिटिंग, कॉल और प्रोडक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. 

इस फोन में 4575 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जो अपने 30W यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन चलने का दावा करती है.