Google Employee LayOff: Google एक बार फिर से सुर्खियों में है. हाल ही में खबर आई थी कि गूगल ने AI स्टार्टअप के लिए अपने इम्प्लॉय को 300% हाइक देकर रोका था. वहीं, अब एक दूसरी खबर आ रही है जिसमें गूगल ने अपने Gemini Ai मॉडल से एक व्यक्ति को निकाल दिया है. Alex Cohen नाम के व्यक्ति को कंपनी ने अचानक से हटा दिया है. इस व्यक्ति ने X के जरिए अपने लेऑफ की कहानी बताई है.
Alex ने पोस्ट कर बताया है, “गूगल ने मुझे आज नौकरी से निकाल दिया है. मैं Gemini के एल्गोरिदम बनाने का इंचार्ज था. आज ट्विटर पर कई शिकायतें आने के बाद अचानक से मेरा हैंगआउट और गूगल ड्राइव का एक्सेस वापस ले लिया गया. मेरे मैनेजर ने मुझे मैसेज कर बताया कि मुझे निकाल दिया गया है. मुधे 12 महीने का सैपरेशन पेमेंट दिया जाएगा और उसके बाद मुझे क्या करना है मैं फैसला ले सकता हूं. 5 महीने तक कंपनी के साथ काम कर के मैंने LLM और AI के बारे में काफी कुछ सीखा है.”
Sad to share that I was laid off from Google today. I was in charge of making the algorithms for Gemini as woke as possible.
After complaints on Twitter surfaced today, I suddenly lost access to Hangouts and Google Drive, and my manager (he/him), texted me to let me know that i…— Alex Cohen (@anothercohen) February 22, 2024Also Read
गूगल ने दिया सैपरेशन अमाउंट:
इस व्यक्ति ने गूगल ने 5 महीने काम किया है. नौकरी जाने पर व्यक्ति को 12 महीने का सैवरेंस पे मिला है जो कि 2.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 22,38,83,325 रुपये होता है.
एक दूसरे पोस्ट में इस व्यक्ति ने बताया कि वो गूगल की नौकरी के साथ-साथ अपने एक नए वेंचर spendoso.com पर भी काम कर रहा था. गूगल में उसे हर हफ्ते 5 से 7 घंटे का समय देना पड़ता था. अब नौकरी जाने के बाद वो पूरी तरह से इस पर ही फोकस करेगा.