menu-icon
India Daily

Uber Eats Robot Delivery Service: रोबोट करेगा खाने की डिलीवरी, खाना पहुंचने तक रहेगा एकदम गर्म

Uber Eats अगले महीने एक रोबोट डिलीवरी सर्विस पेश करेगी जिसके जरिए आपका खाना आप तक गर्मागर्म पहुंचाया जाएगा. इस सर्विस को सबसे पहले जापान में शुरू किया जाएगा.

India Daily Live
Uber Eats Robot Delivery Service: रोबोट करेगा खाने की डिलीवरी, खाना पहुंचने तक रहेगा एकदम गर्म

Uber Eats To Start Robot Delivery Service: जरा सोचिए, आप कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करें और आपको डिलीवरी देने रोबोट आए? अगर ऐसा हुआ तो कितना अलग एक्सपीरियंस होगा. वैसे तो हम सुनते ही आ रहे हैं कि आने वाले समय में रोबोट घर साफ करने से लेकर ग्रॉसरी शॉपिंग पर भी जाएंगे. लेकिन अब रोबोट्स एक कदम आगे बढ़ने वाले हैं. जल्द ही रोबोट्स खाने की डिलीवरी करेंगे. ऐसा करने की पहली करेगा Uber Eats.

जापान में शुरू की रोबोट सर्विस: CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, मित्सूबिशि इलेक्ट्रिक और कार्टकेन के साथ साझेदारी में टोक्यो में Uber Eats रोबोट डिलीवरी की सर्विस देने जा रहा है. इस सर्विस को अगले महीने से शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही जापान ऐसा पहला इंटरनेशनल मार्केट बन जाएगा जो Uber Eats के लिए रोबोट डिलीवरी सर्विस देगा. हालांकि, देखा जाए तो जापान के लिए रोबोट सर्विस नई नहीं है. यहां पर पहले से ही रेस्त्रां में रोबोट्स के जरिए खाना सर्व किया जाता है. 

यह कैसे करेगा काम: रिपोर्ट के अनुसार, कार्टकेन के मॉडल सी रोबोट, AI और कंप्यूटर विजन का इस्तेमाल करेंगे और टोक्यो के साइडवॉक को नेविगेट करेंगे. रास्ते में आने वाले स्टॉपर, ट्रैफिक लाइक की भी जानकारी देंगे. इन रोबोट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह एकदम ह्यूमन की तरह ही चलेंगे. 

अब सवाल यह उठता है कि अगर रोबोट्स खाना डिलीवर करने के लिए ह्यूमन की तरह ही चलेंगे तो क्या लोगों का ऑर्डर उन तक देर में पहुंचेगा या फिर ठंडा होने पर पहुंचेगा? कंपनी ने इस परेशानी का भी तोड़ निकाला है. ये रोबोट कार्गो बिन के साथ डिजाइन किए गए हैं जो खाने को डिलीवरी के दौरान सही टैम्प्रेचर पर रखेंगे. 

क्या भारत आएगी ये सर्विस: जापान अकेला देश नहीं है जहां Uber इस नए फीचर को टेस्ट कर रहा है. इस फीचर को भारत लाने की भी बात सामने आई है. कंपनी भारत में भी इसकी टेस्टिंग करेगी.