Gmail Gemini AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अपने पैर चारों तरफ फैला लिए हैं. लगभग हर सर्विस में ये सुविधा दी जाने लगी है और अब Google ने घोषणा कर बताया है कि उसका एडवांस AI टूल Gemini अब वेब पर Gmail साइड पैनल में उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही जीमेल यूजर्स के लिए अब मेल लिखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा और घंटों का काम मिनटों में हो जाया करेगा.
बता दें कि Gemini, 1.5 Pro मॉडल का इस्तेमाल करता है और यह यूजर्स को कई सर्विसेज उपलब्ध कराता है. यह नया फीचर आपको ईमेल थ्रेड को समराइज करने की अनुमति देता है. इसके अलावा, Gmail पर Gemini आपके जवाबों का भी सुझाव दे सकता है. इसलिए आपको क्या जवाब देना है इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी.
Gemini को इनेबल करने के लिए, यह सुनिश्चित करना होगा कि Admin console में स्मार्ट सुविधाएं और पर्सनलाइजेशन ऑन है. यूजर्स को Gmail के टॉप राइट कॉर्नर में Ask Gemini स्टार बटन पर क्लिक करना होगा. वहीं, मोबाइल पर, ईमेल थ्रेड में Summarize Email पर टैप करना होगा.
वेब यूजर्स के लिए इसे उपलब्ध करा दिया गया है और इसमें रैपिड रिलीज डोमेन के लिए 1-3 दिनों के अंदर और शेड्यूल्ड रिलीज डोमेन के लिए 15 दिनों तक सभी फीचर्स उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इन दोनों के लिए ही फुल रोलआउट में 15 दिन तक का समय लग सकता है.
Google Workspace यूजर्स के लिए Gemini स्पेशल ऐड-ऑन के साथ उपलब्ध है जिसमें Gemini Business और Enterprise, Gemini Education और Education Premium और Google One AI Premium शामिल हैं.
Gemini AI यूजर्स को ईमेल समराइजेशन और रिस्पॉन्स सजेशन्स, ड्राफ्टिंग अस्सिटेंटस, इंफॉर्मेशन रिट्राइवल, जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जिनसे ईमेल लिखने का एक्सपीरियंस पहले से बढ़ जाएगा और आसानी से लिखा जा सकेगा.