menu-icon
India Daily

कहीं आपको भी तो नहीं मिला ChiChi Call वायरल वीडियो, जानें क्या है और कैसे बचें

सोशल मीडिया पर ChiChi Call वायरल वीडियो काफी तेजी से बढ़ रहा है. यह क्या है और इससे कैसे बचा जाए, चलिए जानते हैं.

Shilpa Shrivastava
कहीं आपको भी तो नहीं मिला ChiChi Call वायरल वीडियो, जानें क्या है और कैसे बचें
Courtesy: Grok AI

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक नया स्कैम सामने आया है. इसे ChiChi Call वायरल वीडियो भी कहा जा रहा है. अगर आपको सोशल मीडिया पर ChiChi Call वायरल वीडियो या वेरा हिल से जुड़े लीक हुए वीडियो कॉल का जिक्र दिखाई देता है, तो आपको इस तरह के पोस्ट को इग्नोर करना होगा. ये पोस्ट एक साइबरक्राइम ऑपरेशन का हिस्सा हैं. यह एक घोस्ट फाइल स्कैमर है, जो यूजर की जानकारी चुराता है. 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ChiChi Call ट्रेंड एक मनगढ़ंत कॉन्ट्रोवर्सी के इर्द-गिर्द घूमता है. इसमें सियार्गाओ, फिलीपींस की एक पॉपुलर लाइफस्टाइल और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें ऑनलाइन ChiChi के नाम से जाना जाता है. बता दें कि किसी भी कथित स्कैंडल का कोई वेरिफाइड फुटेज ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराया गया है. साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट और फैक्ट-चेकर्स ने बताया है कि इस तरह की वीडियो या क्लिप टिकटॉक, फेसबुक, टेलिग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रही हैं. 

कैसे काम करता है Ghost File स्कैम:

इस स्कैम में SEO पॉइजनिंग का इस्तेमाल किया गया है. सर्च रिजल्ट को कीवर्ड से भरे ब्लॉग पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट से भर देता है. इनमें ChiChi video call full और ChiChi Vera Hill viral link जैसे फ्रेज होते हैं. अगर कोई यूजर इस तरह के लिंक पर क्लिक करता है, तो उसे एक फेज स्ट्रीमिंग पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है.

यूजर को क्या हो सकता है नुकसान:

  • IP एड्रेस तुरंत कैप्चर किया जा सकता है. 

  • फेक फेसबुक एज वेरिफिकेशन लॉगइन पेज पर रिडायरेक्ट किया जा सकता है. 

  • एक क्रेडेंशियल फिशिंग पेज पर रीडायरेक्ट किया जा सकता है.

  • एक ब्राउजर प्लगइन इंस्टॉल करने के लिए कहा जा सकता है, जो असल में मैलवेयर है.

  • इससे कीस्ट्रोक्स को लॉग हो जाते हैं और बैंकिंग क्रेडेंशियल समेत सेंसिटिव जानकारी को खतरे में डाल सकते हैं.

यूजर्स को रहना चाहिए अलर्ट: 

  • एज वेरिफिकेशन का दावा करने वाले फेसबुक लॉगिन प्रॉम्प्ट पर यकीन न करें. 

  • कोई भी कंटेंट दिखने से पहले यह कई यूआरएल से रिडायरेक्ट लूप करता है. 

  • अगर आपको कहा जाता है कि वीडियो देखने के लिए प्लगइन इंस्टॉल करें, तो यह फेक है. यह मैलवेयर है, असली वीडियो प्लेयर नहीं.

  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक या अनजान एक्सटेंशन को डाउनलोड करने से बचें. 

  • अगर आप वायरल कंटेंट शेयर करते हैं, तो कानूनी जोखिम में पड़ सकते हैं. 

ध्यान रखने योग्य बातें:

भारत में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 और भारतीय न्याय संहिता के तहत बिना सहमति के किसी इंटीमेट कंटेंट या डीपफेक कंटेंट बनाना, शेयर करना गंभीर अपराध है. इसके साथ ही चीची कॉल वायरल वीडियो शेयर करना, चाहे वह असली हो या मनगढ़ंत, लोगों को कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ सकता है.