menu-icon
India Daily

जल्दी करें! बस आज ही रिचार्ज करा सकते हैं BSNL का ये किफायती प्लान, मिलेगा 2.6GB डेली डाटा समेत बहुत कुछ

BSNL ने कुछ ही समय पहले एक स्पेशल ऑफर पेश किया था, जिसकी कीमत 2626 रुपये है. आज इसे रिचार्ज कराने का आखिरी दिन है.

Shilpa Shrivastava
जल्दी करें! बस आज ही रिचार्ज करा सकते हैं BSNL का ये किफायती प्लान, मिलेगा 2.6GB डेली डाटा समेत बहुत कुछ
Courtesy: X (@BSNLCorporate)

नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कुछ समय पहले एक प्लान पेश किया था, जो एक स्पेशल ऑफर था. आज इसकी लास्ट डेट है. यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का फायदा मिलता है. बता दें कि कंपनी जल्द ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

BSNL भारत कनेक्ट 26 प्लान में क्या है खास: यह स्पेशल ऑफर भारत कनेक्ट 26 प्लान के तहत लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत 2626 रुपये है. इसकी वैधता 365 दिन की है. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. वहीं, फ्री नेशनल रोमिंग, हर दिन 2.6GB डाटा, हर दिन 100 फ्री SMS मैसेज भी दिए जा रहे हैं. 

किन लोगों के लिए बेस्ट है ये प्लान:

यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अक्सर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और सस्ता वार्षिक रिचार्ज प्लान चाहते हैं. इसके अलावा, BSNL इस प्लान के तहत BiTV का एक्सेस देता है, जिससे यूजर्स लाइव टीवी चैनल और OTT कंटेंट देख सकते हैं. इस प्लान को रिचार्ज करने का आज आखिरी दिन है. 

BSNL के 2,799 रुपये वाले प्लान की डिटेल्स:

यह एक लंबी वैधता वाला प्लान है. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, हर दिन 3GB डाटा, हर दिन 100 फ्री SMS मैसेज जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस प्लान में 2626 रुपये वाले प्लान की तरह, यूजर्स को एक्स्ट्रा बंडल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. 

BSNL ने क्रिकेट OTT ऐड-ऑन पैक भी किया लॉन्च:

कंपनी ने क्रिकेट फैंस के लिए एक नया प्लान पेश किया है. इसके तहत JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. इसकी वैधता 90 दिनों का है. इस प्लान के साथ T20 वर्ल्ड कप और IPL 2026 के मैच देख सकते हैं. इस प्लान की कीमत 499 रुपये है.