नई दिल्ली: अगर आप अपने लिए एक नया फोन खरीने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 60,000 रुपये तक का है, तो यहां हम आपको एक बढ़िया विकल्प के बारे में बता रहे हैं. Motorola Signature को फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा. इस पर फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर जैसी डील्स मिल रही हैं. चलिए जानते हैं इस फोन पर उपलब्ध सभी ऑफर्स के बारे में.
Motorola Signature की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है. इसे 20% डिस्काउंट के साथ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 5000 रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है. यह नो कॉस्ट EMI है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 47,900 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है.
इस फोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. इसे 19% डिस्काउंट के साथ 64,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, इसके 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये है. इसे 18% डिस्काउंट के साथ 69,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
मोटोरोला सिग्नेचर ड्यूल सिम हैंडसेट है. यह एंड्रॉइड 16 पर काम करता है. इसमें 6.8 इंच का सुपर एचडी (1264x2780 पिक्सल) LTPO एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 165Hz हर्ट्ज तक का है. इसमें स्मार्ट वॉटर टच भी है, जिससे यूजर गीली या नम उंगलियों से हैंडसेट चला सकते हैं. यह फोन क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है. इसमें 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है. फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है.
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल (f/1.6) सोनी LYT 828 का है. दूसरा 50 मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम, 100x हाइब्रिड जूम और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
फोन में 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एक USB टाइप-C पोर्ट, जैसे फीचर्स दिए गए हैं.