menu-icon
India Daily

Jio-Airtel नहीं ये टेलिकॉम कंपनी कम कीमत में दे रही हर दिन 2GB डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स को एक कमाल का प्रीपेड प्लान दे रहा है जिसमें 160 दिन की वैधता के साथ हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जा रहा है. इसके साथ ही कई अन्य सर्विसेज भी दी जा रही हैं. इस प्लान की कीमत 1,000 रुपये से कम है. चलिए जानते हैं कि इस प्लान में क्या-क्या दिया जा रहा है. 

India Daily Live
Jio-Airtel नहीं ये टेलिकॉम कंपनी कम कीमत में दे रही हर दिन 2GB डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग
Courtesy: Canva

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए कई नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें एक्सटेंडेड वैधता, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और किफायती डाटा ऑप्शन दिया जा रहा है. सरकारी टेलिकॉम कंपनी देशभर के सभी टेलिकॉम सर्किलों में 4G सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है. कई राज्यों में 4G पहले से ही चालू है. BSNL कई किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराता है जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस के साथ डाटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

कंपनी दूसरी निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ते प्लान्स उपलब्ध कराती है. आज हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं उसकी कीमत 997 रुपये की है. इसमें यूजर्स को कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स.

BSNL के 997 रुपये का रिचार्ज प्लान: 

इस प्लान की वैधता 160 दिनों की है. हर दिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा जिसके साथ पूरी वैधता के दौरान 320 जीबी डाटा दिया जाएगा. इसके साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे. सिर्फ यही नहीं, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और देशभर में फ्री रोमिंग का लाभ भी मिलेगा. यह प्लान हार्डी गेम्स, जिंग म्यूजिक और BSNL ट्यून्स जैसी कई सर्विसेज भी दी जाएंगी. 

BSNL न केवल 4G पर फोकस कर रहा है, बल्कि 5G सर्विसेज के लॉन्च की भी तैयारी कर रहा है. टेलिकॉम कंपनी ने 4G सर्विस के लिए सभी टेलिकॉम सर्किलों में कई नए मोबाइल टावर लगाए हैं. साथ ही 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. आने वाले महीनों में BSNL 5G सर्विसेज शुरू कर दी जाएंगी. 

इसके अलावा, दिल्ली और मुंबई में MTNL यूजर्स को जल्द ही 4G सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा. MTNL ने BSNL के 4G स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की घोषणा की है. MTNL में सरकार की 56% से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ, कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी मिलेनियम टेलीकॉम लिमिटेड (MTL) को बंद करने की भी घोषणा की है.