करें ये 7 काम, मक्खन की तरह चलने लगेगा पुराना स्मार्टफोन


India Daily Live
17 Aug 2024

क्या होता है कारण

    फोन स्लो होने की परेशानी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों पुराने होने के चलते आती है.

7 टिप्स

    फोन की इस परेशानी से छुटकारा पाना है तो इन 7 टिप्स को जरूर करें फॉलो.

पुराना स्क्रीन गार्ड

    अगर आपके फोन पर पुराना स्क्रीन गार्ड है तो उसे चेंज कर लें. इससे फोन की डिस्प्ले सही से काम नहीं करता है.

कम रैम-स्टोरेज

    पुराने फोन में रैम भी कम होती है और स्टोरेज भी. ऐसे में समय-समय पर इन्हें खाली करते रहना चाहिए.

फोन अपडेट

    फोन के सॉफ्टवेयर को लगातार अपडेट करते रहें. इससे फोन की परफॉर्मेंस सही रहती है और यह किसी भी तरह के वायरस और मैलवेयर से बचाता है.

बेकार ऐप्स

    फोन में अगर बेकार की ऐप्स हैं तो उन्हें अनइंस्टॉल कर दें. इससे फोन का स्पेस खाली हो जाता है.

ओवरचार्जिंग है गलत

    फोन को कभी भी ओवरचार्ज न करें. इससे फोन की परफॉर्मेंस कम हो जाती है और बैटरी पर भी असर पड़ता है.

ऐप अपडेट

    फोन में मौजूद ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें जिससे वो स्मूद काम कर पाएं.

फोन रीसेट

    अगर किसी भी तरह से फोन फास्ट न हो पाए तो रीसेट कर दें. इससे फोन नई वाली स्थिति में आ जाता है. इससे पहले डाटा बैकअप जरूर ले लें.

More Stories