menu-icon
India Daily

आपकी एक गलती और ब्लास्ट हो जाएगा स्मार्टफोन! इन 5 बातों का रखें ख्याल

इतनी गर्मी में स्मार्टफोन का ओवरहीट होना काफी नॉर्मल है. हालांकि, इससे हादसे होने की भी संभावना है. ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं कि किस तरह से फोन को ओवरहीटिंग से बचाया जा सकता है.

Shilpa Shrivastava
आपकी एक गलती और ब्लास्ट हो जाएगा स्मार्टफोन! इन 5 बातों का रखें ख्याल
Courtesy: AI

नई दिल्ली: नौतपा एक ऐसा फेज होता है, जब गर्मी में तापमान नार्मल से बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसका असर इंसानों पर तो भयंकर रूप से पड़ता ही है और साथ ही गैजेट्स पर भी इसका असर पड़ता दिखाई देता है. इतनी गर्मी में गैजेट्स खराब होने की स्थिति तक भी पहुंच जाते हैं. अगर स्मार्टफोन की बात करें तो ये पहले से कहीं ज्यादा तेजी से गर्म होने लगे हैं. 

लोगों का फोन यूसेज काफी बढ़ गया है, जिसमें गेम खेलना, वीडियो बनाना या फोन पर ओवरलोड डालना आदि शामिल हैं. स्मार्टफोन का गर्म होना इसके खराब होने के चांज को बढ़ा देता है. अगर फोन ओवरहीट होता है तो इसके ब्लास्ट होने के या आग लगने की संभावना बढ़ जाती है. 

फोन को ओवरहीट होने से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:

  1. धूप फोन के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है. अगर आप फोन को तेज धूप में रखते हैं या फिर कार के डैशबोर्ड पर रखकर भूल जाते हैं, तो उसका तापमान तेजी से बढ़ जाता है. आपको हमेशा फोन को धूप और गर्म जगहों से अलग रखना चाहिए. 

  2. कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि अगर फोन गर्म हो जाए तो उसे फ्रीजर या फ्रिज में रख देना चाहिए. हालांकि, यह गलत है. फोन को फ्रीजर या फ्रिज में रखने की गलती आपको भारी पड़ सकती है. बहुत ज्यादा ठंड की वजह से फोन के अंदर नमी जम सकती है. नमी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स का कॉम्बिनेशन सही नहीं बैठता है. 

  3. अगर आप फोन पर गेम लगातार गेम खेल रहे हैं या फिर वीडियो देखने जैसा काम कर रहे हैं, तो इससे फोन ओवरहीट कर सकता है. खासतौर से गर्मियों में ज्यादा इस्तेमाल से फोन काफी ज्यादा ओवरहीट हो जाता है. फोन के प्रोसेसर को थोड़ा आराम देना जरूरी हो जाता है. 

  4. फोन की स्क्रीन ब्राइटनेस को कम रखने की कोशिश करें. कई बार इससे भी फोन ज्यादा गर्म हो जाता है. साथ ही बैटरी भी जल्दी खर्च हो जाती है. फोन को ऐसी जगह इस्तेमाल करें, जहां एसी चल रहा हो या फिर थोड़ा ठंडा माहौल हो. इसके साथ ही आप बैकग्राउंड में चल रही बेकार ऐप्स को भी बंद कर सकते हैं. 

  5. आपको कभी भी लोकल या डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कुछ चार्जर वोल्टेज को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाते, जिससे वे ज्यादा गर्म हो सकते हैं. इससे फोन ब्लास्ट होने या बैटरी चार्ज खत्म होने जैसी परेशानियां आ सकती हैं.