menu-icon
India Daily

Google की लाखों वाली नौकरी छोड़ Palantir किया जॉइन, कौन हैं वायरल इंजीनियर अनु शर्मा?

एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनु शर्मा ने Google में अपनी अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर Palantir Technologies में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
Google की लाखों वाली नौकरी छोड़ Palantir किया जॉइन, कौन हैं वायरल इंजीनियर अनु शर्मा?
Courtesy: X

टेक की दुनिया में गूगल का नाम सबसे टॉप पर आता है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता. भारत में गूगल को लेकर उतना ही उत्साह है, जितना सरकारी नौकरी लगने का है. एक भारतीय सॉफ्टवेयर कर्मचारी के लिए गूगल में जाने किसी त्यौहार से कम नहीं है, लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर ट्रेंड कर रही हैं. टेक जगत में एक ही नाम गूंज रहा है, इंजीनियर अनु शर्मा. इसका कारण  गूगल की नौकरी छोड़कर पालांटिर टेक्नोलॉजीज में शामिल होना. इस फैसला के बाद इंटरनेट पर भूचाल मच गया.

ट्विटर से गूगल तक का शानदार सफर

अनु शर्मा का अब तक का करियर ग्राफ बहुत ही शानदार रहा है. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल किसी टेकी के लिए एक ड्रीम जैसी हैं. इस होनहार इंजीनियर ने साल 2022 में अपनी शुरुआत की थी. उन्होंने बेंगलुरु में दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में चार महीने की इंटर्नशिप की थी. यह उनका टेक जगत में पहला कदम था.

इसके बाद साल 2024 में उन्हें गूगल में एक फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर बड़ी नौकरी मिल गई. उन्होंने गूगल में लगभग एक साल और सात महीने तक अपनी सेवाएं दीं और टेक इंडस्ट्री में अपनी एक बेहद मजबूत पहचान बनाई.

पालांटिर में नई शुरुआत

गूगल जैसी दुनिया की शीर्ष कंपनी में अपनी जगह पक्की करने के बाद अनु ने एक और बड़ा कदम उठाया. साल 2026 में उन्होंने पालांटिर टेक्नोलॉजीज को चुना. वहां फॉरवर्ड डिप्लॉयड सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नई भूमिका अपनाई. 

सोशल मीडिया पर वायरल

उनके इस फैसले ने रातों-रात उन्हें सोशल मीडिया एक वायरल नाम बना दिया. इंटरनेट यूजर्स और टेक कम्युनिटी उनके भारी समर्पण और करियर में तेजी से हो रही इस तरक्की की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उनकी इस यात्रा को असाधारण और सभी डेवलपर्स के लिए प्रेरणादायक करार दिया है. इन तारीफों पर अनु ने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़ने वाला एक साधारण सा इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया.

इंजीनियरिंग की पढ़ाई

अनु शर्मा सिर्फ गूगल और पालांटिर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके नाम कई अन्य बड़ी उपलब्धियां भी दर्ज हैं. अपनी शिक्षा की बात करें तो उन्होंने प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की है. वह एक फ्रीलांस टेक्निकल ब्लॉगर के रूप में भी काम कर चुकी हैं.

इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में ट्विटर के खास #DevelopHER प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया था. उनकी प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैकिन्से नेक्स्ट जेन वूमेन लीडर्स के साथ पार्ट-टाइम काम किया और उबर शी++ (Uber She++) जैसे शानदार प्रोग्राम में भी अपना योगदान दिया है.

युवाओं के लिए प्रेरणा

आजकल अनु शर्मा सिर्फ एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर ही नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बड़ी इन्फ्लुएंसर भी बन चुकी हैं. इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उनके दो लाख तीस हजार (230K) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं. वह युवओं के लिए प्रेरणा की किरण बनकर उभर रही हैं.