FIFA World Cup 2026

भारत-पाक तनाव के बीच बेहद काम आएंगे Emergency Alerts, फोन में तुरंत कर लें ऑन

Emergency Alerts In Phone: एंड्रॉइड और iOS में आप इमरजेंसी अलर्ट्स को ऑन कर सकते हैं. इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, चलिए जानते हैं.

Shilpa Srivastava

Emergency Alerts In Phone: भारत सरकार, टेलिकॉम डिपार्टमेंट और नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की मदद से मॉक ड्रिल आयोजित कर रही है. इसका उद्देश्य लोगों को इमरजेंसी के दौरान कैसे बचना है, ये बताना है. मॉक ड्रिल जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी फोन के अलर्ट भी हैं जो हमें इमरजेंसी के दौरान हमें नोटिफिकेशन भेजते हैं. हालांकि, कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता होता है. ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि आप फोन में इमरजेंसी अलर्ट को कैसे ऑन कर सकते हैं.

Android यूजर्स: आपातकालीन अलर्ट कैसे सक्षम करें- अगर आप Android 11 या नए डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह कैसे करना है, चलिए जानते हैं.

iPhone यूजर्स: गर्वमेंट टेस्टिंग अलर्ट कैसे इनेबल करें- Apple iPhones सरकारी इमरेजंसी अलर्ट को सपोर्ट करते हैं. यह कैसे करना है, चलिए जानते हैं.

  • सबसे पहले सेटिंग ओपन करें.

  • फिर नोटिफिकेशन पर टैप करें. 

  • नीचे स्क्रॉल करें और सरकारी अलर्ट देखें

  • टेस्ट अलर्ट टॉगल इनेबल करें.

ऐसा करना क्यों है जरूरी: 

सितंबर 2024 में, दिल्ली-एनसीआर में कई यूजर्स को DoT से एक सैंपल अलर्ट मिला, जिसमें लिखा था: "यह दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक सैंपल टेस्टिंग मैसेज है. इसके लिए किसी कार्रवाई की जरूरी नहीं है. ये सिस्टम प्राकृतिक आपदाओं, आतंकवादी खतरों या किसी भी राष्ट्रीय आपातकाल के लिए वास्तविक समय की चेतावनी भेजने के लिए भारत की तैयारी रणनीति का हिस्सा हैं.