menu-icon
India Daily

एक बार के रिचार्ज में 365 दिन की छुट्टी! Jio, Airtel, Vi के बेस्ट प्लान्स की लिस्ट देखी क्या

Airtel Jio Vi Annual Prepaid Plans: अगर आप हर महीने महंगे रिचार्ज कराते-कराते थक गए हैं तो यहां हम आपको इन तीनों कंपनियों के कुछ किफायती वार्षिक प्लान्स की लिस्ट दे रहे हैं जिनका मंथली खर्च 166 रुपये तक आता है. इन्हें एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको हर महीने की टेंशन नहीं रहेगी.

India Daily Live
एक बार के रिचार्ज में 365 दिन की छुट्टी! Jio, Airtel, Vi के बेस्ट प्लान्स की लिस्ट देखी क्या
Courtesy: Canva

Airtel Jio Vi Annual Prepaid Plans: कुछ ही दिन पहले टेलिकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव किया था. इसके बाद यूजर्स को प्लान्स के रिचार्ज के लिए 600 रुपये तक ज्यादा देने होते हैं.  तीनों ही कंपनियों के यूजर्स कीमत बढ़ने से लेकर काफी परेशान हैं. ऐसे में वो ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें एक बार इन्वेस्ट कर दिया जाए और सालभर की परेशानी खत्म हो जाए. 

ऐसे में यूजर्स को जियो, एयरटेल और वीआई के कुछ वार्षिक प्लान्स पर नजर डालनी चाहिए जिनमें बढ़िया बेनिफिट्स मिलते हैं. साथ ही हर महीने का खर्च कम हो जाता है. हम आपको इन तीनों कंपनियों के कुछ अच्छे वार्षिक प्लान्स के बारे में बता रहे हैं जिनका मंथली खर्च 166 रुपये तक आता है. 

Jio का सस्ता प्लान: 

1899 रुपये का प्लान कंपनी का सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसकी वैधता 336 दिन की है. हालांकि, यह एक साल तो नहीं है उससे थोड़ा कम है. इसमें हर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. वहीं, 24GB डाटा और 3600 SMS की सुविधा दी जा रही है. इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है. 

Airtel का सस्ता प्लान: 

1999 रुपये का प्लान कंपनी का किफायती ऑप्शन है. इसकी वैधता 365 दिन की है. इसमें भी हर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. वहीं, 24GB डाटा और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जा रही है. इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है. 

Vi का सस्ता प्लान: 

कंपनी 1999 रुपये का प्लान भी ऑफर करती है. इसकी वैधता 365 दिन की है. इसमें भी हर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. वहीं, 24GB डाटा और  3600 SMS की सुविधा दी जा रही है. इसमें यूजर्स को जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया गया है.