नई दिल्ली: Flipkart Big Billion Days Sale शुरू हो चुकी हैं. अगर आप अपने घर के लिए इस फेस्टिव सीजन टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल के ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. यह TCL का 55 इंच का टीवी है, जो 48% डिस्काउंट यानी 36,000 रुपये से भी ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा. यहां हम आपको इस टीवी की कीमत से फीचर्स तक सभी जानकारी दे रहे हैं.
इस टीवी के 55 इंच स्क्रीन वेरिएंट की कीमत 74,990 रुपये है. इसे 48% डिस्काउंट के साथ 38,709 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. हर महीने न्यूनतम 1,336 रुपये की EMI देकर भी टीवी को ऑर्डर किया जा सकता है.
यह 55 इंच की स्क्रीन के साथ आता है. यह एलईडी टीवी है, जो 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है. इसमें एचडीआर10 और डॉल्बी विजन तकनीक दी गई है, जिससे कलर और फोटो दोनों साफ दिखाई देते हैं. इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट और MEMC तकनीक मिलती है, जो फिल्मों और गेमिंग के दौरान मूवमेंट को ज्यादा स्मूद बनाती है. गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ जियोसिनेमा और जी5 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इस टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई, ब्लूटूथ और गूगल कास्ट की सुविधा दी गई है, जिससे मोबाइल और लैपटॉप से कंटेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI और एक USB पोर्ट दिया गया है. इसके दो स्पीकर्स 28W का ऑडियो आउटपुट देते हैं, जबकि डॉल्बी एटमस और डीटीएस वर्चुअल एक्स बेहतर साउंड एक्सपीरियंस उपलब्ध कराता है. इसके अलावा, गूगल अस्सिटेंट, गेम मास्टर और आई केयर मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह टीवी चलते समय 132W बिजली की खपत करता है. यह 4 स्टार रेटिंग के साथ आता है.