देहरादून के सहसपुर में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता की शिकायतें सुनीं. इसी दौरान स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वरोजगार के लिए जूट बैग बनाने हेतु एक सिलाई मशीन दिलाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के आदेश दिए.
सीएम धामी के कड़े निर्देशों का असर यह हुआ कि अपर सचिव बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम बबली गुप्ता को सिलाई मशीन सौंप दी गई. इतनी तेज कार्रवाई पर खुशी जताते हुए बबली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.
सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनका त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 11, 2026
शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बबली… pic.twitter.com/zN9B6Cc9ob
इस मदद से अब वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपनी आजीविका को मजबूती दे सकेंगी.