उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के साथ मिलकर 'लोक संवर्धन पर्व' का भव्य शुभारंभ किया. इस खास अवसर पर दोनों नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत कार्यक्रम परिसर में पौधारोपण किया और आम जनता को प्रकृति को सहेजने का एक मजबूत संदेश दिया.
देहरादून में माननीय केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री @KirenRijiju जी के साथ लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। pic.twitter.com/3RhtoB5QyE
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 11, 2026Also Read
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सहयोग से प्रदेश में डबल इंजन सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है. सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए 'अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक' लागू किया है, जो शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा. उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' और सुशासन के संकल्प के साथ समान अवसर देने के लिए पूरी तरह समर्पित है.