Uttarakhand flood: उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. घर, सड़कें और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचा है. इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल आम लोगों को प्रभावित किया, बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए भी चुनौतियां खड़ी की हैं.
इसी बीच, बागेश्वर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश गरिया की जान पर बन आई. विधायक क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान वह खुद उफनती नदी के चपेट में आ गए. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.
उत्तराखंड- #बागेश्वर में BJP विधायक सुरेश गरिया उफनते नदी को SDRF की मदद से पार कर रहे थे
उन्हें सहारा देने के चक्कर में उनका गनर नदी में बह गया. लोग चिल्लाते रह गए- पकड़ो! पकड़ो!
गनर को कुछ सौ मीटर की दूरी पर नदी से निकाल लिया गया pic.twitter.com/AAJQYr9bfX— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 29, 2025Also Read
वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक सुरेश गरिया को एसडीआरएफ की टीम उफनती नदी पार कराने की कोशिश कर रही थी. इस दौरान उनके गनर का हाथ एसडीआरएफ जवानों से छूट गया, जिसके कारण वह नदी के तेज बहाव में बहने लगे. गनीमत रही कि कुछ दूरी तक बहने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गनर को सुरक्षित बचा लिया.
रेस्क्यू तीन ने बचाई जान
इस घटना में एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया. उनकी बहादुरी और समर्पण की हर तरफ प्रशंसा हो रही है. यह घटना न केवल प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि आपदा प्रबंधन में हमारे जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है.