उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना पत्र भेजकर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. मोदी ने धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई. मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री की शुभेच्छाओं के लिए आभार जताया. इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और कई नेताओं ने भी धामी को जन्मदिन की बधाई दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में धामी के कार्य उनके जीवन को सफलता और गौरव से भरें. उन्होंने उत्तराखंड की क्षमता, संसाधनों और जनशक्ति को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया. मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में राज्य के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस दिशा में धामी की सक्रिय भूमिका रहेगी. प्रधानमंत्री का पत्र 16 सितंबर के जन्मदिन से पहले भेजा गया था.
Birthday greetings to Uttarakhand CM, Shri Pushkar Singh Dhami Ji. He is working hard to further Uttarakhand’s progress across diverse sectors. Equally noteworthy is his commitment towards empowering the poor. May he lead a long and healthy life.@pushkardhami
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के जवाब में धामी ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर आभार जताया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री का सहयोग, मार्गदर्शन और राज्य के प्रति उनका विशेष लगाव उन्हें लगातार प्रेरणा देता है. धामी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड की भी अहम भागीदारी हो, इसी लक्ष्य के साथ प्रदेश में काम किया जा रहा है.
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 16, 2026
उत्तराखण्ड के प्रति आपका विशेष स्नेह और देवभूमि के विकास को लेकर आपका स्पष्ट विजन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आपका विश्वास हमें हर संकल्प को पूरी निष्ठा और गति के साथ सिद्धि तक पहुँचाने का संबल… https://t.co/TqarG89X1Q
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और विकास कार्यों का उल्लेख किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश की पहचान और विरासत को बनाए रखते हुए विकास को आगे बढ़ाने की बात कही. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी धामी को शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी धामी को जन्मदिन की बधाई दी और बाबा केदारनाथ से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इसके अलावा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं. प्रदेश में धामी के जन्मदिन के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.