menu-icon
India Daily

नीम करौली बाबा के कैंची धाम पर जाने की तैयारी? पहले यहां जान लें रूट डायवर्जन प्लान

कैंची धाम मेला स्थापना दिवस 15 जून के अवसर पर नीम करौली बाबा के लाखों भक्त उत्तराखंड पहुंचेंगे. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी यातायात डायवर्जन का विस्तृत प्लान जारी किया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
नीम करौली बाबा के कैंची धाम पर जाने की तैयारी? पहले यहां जान लें रूट डायवर्जन प्लान
Courtesy: X (@MohiniWealth)

देहरादून: नैनीताल यातायात अपडेट के अनुसार 13 से 16 जून तक बाहरी राज्यों, कुमाऊं मंडल और स्थानीय क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली, एनसीआर, देहरादून, मुरादाबाद की ओर से कैंची धाम आने वाली गाड़ियों को नयागांव तिराहे से नैनीताल तिराहा के रास्ते तीनपानी तिराहा के रास्ते काठगोदाम भेजा जाएगा. इसके बाद यहां से शटल सेवा सुविधा मिलेगी.

बाहर से आने वाली गाड़ियों के लिए रूट प्लान

वहीं रामपुर रोड से आने वाली गाड़ियों को  शीतल होटल से डायवर्ट कर दिया जाएगा. ये गाड़ियां बरेली रोड तीनपानी तिराहा से काठगोदाम की ओर जाएंगी. वहीं बरेली रोड से आने वाले वाहनों को भी इसी रासते से भेजा जाएगा. वहीं रेल और बस से आने वाले लोगों के लिए काठगोदाम से शटल सेवा चलाई जाएगी. वहीं नैनीताल के रहने वालों के लिए भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को नयागांव तिराहे से आरटीओ रोड तिराहा होते हुए काठगोदाम नारीमन तिराहा के रास्ते भीमताल की ओर भेजा जाएंगे. इसके बाद भीमताल में सभी गाड़ियों को पार्क किया जाएगा और फिर वहां से शटल सेवा से भेजा जाएगा. वहीं जो लोग लालकुआं की ओर से आ रहे हैं उन्हे भी नारीमन तिराहा से भीमताल भेज दिया जाएगा और फिर वहां से शटल सेवा रहेगी. धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले लोगों को अपनी गाड़ी सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क करना होगा. इसके बाद शटल सेवा से भेजा जाएगा.

भारी माल वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध

ट्रैफिक अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 13 से 14 जून तक इस रास्ते पर भारी माल गाड़ियों पर पूरी तरह प्रतिबंध है. जानकारी के मुताबिक केवल राशन, फल, सब्जी, दवा और अन्य आवश्यक सेवा वाहन 13 जून को रात 11 बजे से 14 जून को सुबह 6 बजे तक यात्रा कर सकते हैं. इसके बाद 14 जून को इस रास्ते पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा. वहीं अल्मोड़ा और बागेश्वर की ओर से आने वाले भारी वाहन को रानीखेत होते हुए अपने गन्तव्य पर जाना होगा.

कैंची धाम तक पहुंचने के लिए सैनिटोरियम पार्किंग भवाली, जंगलात बैरियर भवाली, ब्लाक पार्किंग भीमताल, खैरना, पनीराम डांबा, तल्लीताल टैक्सी स्टैण्ड, नगर निगम इंटर कालेज काठगोदाम, रेलवे स्टेशन काठगोदाम और रोडवेज केमू स्टेशन हल्द्वानी से शटल सेवा चलाया जा रहा है.