उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वियतनाम में नाव पलटने से हुई 15 भारतीय पर्यटकों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के साथ हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस पूरी घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया. इस भीषण दुर्घटना से प्रभावित हुए भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के प्रति मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं.
सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सर्वशक्तिमान परमात्मा दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें. इसके साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस अपार और असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने तथा हादसे में घायल हुए सभी पर्यटकों के जल्द से जल्द और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की है.
The news of the boat carrying Indian tourists meeting with a tragic accident in Vietnam is deeply saddening and heartbreaking.
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 11, 2026
I pray to the Almighty to grant eternal peace to the departed souls, give strength to the bereaved families to bear this immense loss, and bless all…
वियतनाम के खूबसूरत पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक बड़ा और बेहद दुखद हादसा हो गया. यहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव अचानक समंदर में पलट गई जिसमें 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई.