menu-icon
India Daily

बस कुछ दिन और… 3 अक्टूबर को जारी होगी उत्तराखंड की अंतिम वोटर लिस्ट, नाम चेक करने के लिए CEO ने मतदाताओं से की अपील

उत्तराखंड में SIR अभियान के बीच मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम जारी है. देहरादून में CEO ने जांच की और बताया कि 3 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी होगी.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
बस कुछ दिन और… 3 अक्टूबर को जारी होगी उत्तराखंड की अंतिम वोटर लिस्ट, नाम चेक करने के लिए CEO ने मतदाताओं से की अपील
Courtesy: X

देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सारथी विहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने दस्तावेजों की जांच की और स्थानीय मतदाताओं से बातचीत की. निरीक्षण के दौरान BLO और ERO स्तर पर किए गए काम की भी जानकारी ली.

सारथी विहार में CEO ने जांचे दस्तावेज

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सारथी विहार में मौके पर पहुंचकर काम की जांच की. उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेज देखे और लोगों से बातचीत कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली. जांच के दौरान सामने आया कि BLO और ERO स्तर पर फॉर्म-7 से जुड़े मामलों का तय प्रक्रिया के अनुसार निपटारा किया गया है. CEO ने बूथ स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ और BLO मतदाता सूची को सही करने के काम में लगातार जुटे हुए हैं.

3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर को किया जाएगा. इसके बाद मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है. CEO ने आम लोगों से कहा कि अंतिम सूची जारी होने के बाद वे जरूर देख लें कि उनका नाम उसमें दर्ज है या नहीं. उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर SIR 2026 और मतदाता सूची से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जहां मतदाता जरूरी जानकारी देख सकते हैं.

BLO के काम पर CEO की नजर

निरीक्षण के दौरान CEO ने SIR अभियान में लगे कर्मचारियों के काम को करीब से देखा. उन्होंने बूथ स्तर पर चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली और दस्तावेजों की जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, फॉर्म-7 से जुड़े मामलों को BLO और ERO स्तर पर निपटाया गया है. अब अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख नजदीक है. ऐसे में मतदाताओं के लिए अपने नाम की जांच करना जरूरी होगा. चुनाव विभाग की वेबसाइट पर मतदाता सूची खोजने, आवेदन की स्थिति देखने और ई-EPIC से जुड़ी सेवाएं भी दी गई हैं.