Video: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं ने 'जय बद्री विशाल' के लगाए नारे
Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. मंदिर के खुलने पर फूलों की वर्षा कर भव्य पूजा-अर्चना की गई. भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए बेहद आस्था और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है.
Char Dham Yatra 2025: रविवार सुबह छह बजे श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस शुभ मौके पर भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स बैंड द्वारा भक्ति संगीत बजाया गया और श्रद्धालुओं ने जय बद्री विशाल का नारा लगाया. बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर श्री बद्रीनाथ मंदिर को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया.
चार धाम यात्रा 2025 आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को शुरू हुई थी. अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए थे. वहीं, 2 मई को केदारनाथ के कपाट खुल गए थे. आज श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई.
Also Read
- Waqf Amendment Act 2025: वक्फ संपत्तियों में 116% बढ़ोतरी का दावा गलत? याचिकाकर्ताओं ने कहा- सरकार ने छिपाए सच्चे आंकड़े
- India Pakistan Tension: 'पूरी ताकत झोंक देंगे', पाकिस्तान ने रूसी चैनल पर फिर उगला जहर, भारत को दी परमाणु धमकी
- Video: DRDO ने किया 'स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप' का पहला उड़ान परीक्षण, 17 किलोमीटर की ऊंचाई से रखी जाएगी दुश्मनों पर नजर
2 मई को खुले केदारनाथ धाम के कपाट
2 मई को विधि विधान के साथ सुबह 7 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे. इस दौरान CM पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. श्रद्धालुओं के जयकारे और ढोल-नगाड़ों के साथ कपाट खुले थे. इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूलों की भी वर्षा की थी.