सोशल मीडिया के दौर में चंद रुपयों के लालच में लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा से सामने आया ह. यहां एक युवक ने महज पांच हजार रुपये की शर्त जीतने के लालच में इस युवक ने सारे कपड़े उतारे और बिना शर्म के पूरे गांव में नंगा होकर दौड़ लगा दी. कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया.
चंदपा के कुछ मनचले युवकों ने आपस में यह चुनौती रखी कि जो भी लड़का शरीर के सारे कपड़े उतारकर पूरे गांव की गलियों में बिना कुछ पहने दौड़ेगा, उसे इनाम में पांच हजार रुपये नकद दिए जाएंगे. यह मजाक एक शर्मनाक हकीकत में बदल गया, जब एक लड़के ने इस अजीब चुनौती को तुरंत स्वीकार कर लिया.
उत्तर प्रदेश : जिला हाथरस में शर्त लगी कि जो लड़का नंगा होकर पूरे गांव में दौड़ेगा, उसे 5 हजार रुपए मिलेंगे। इस लड़के ने सारे कपड़े उतारे और दौड़ लगा दी। पुलिस को अब इसकी तलाश है। pic.twitter.com/yurAJxZ45s
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 5, 2026Also Read
जैसे ही शर्त पक्की हुई, रुपयों के लालच में अंधे हो चुके इस युवक ने बिना सोचे-समझे सरेआम अपने सारे कपड़े उतार फेंके. इसके बाद उसने निर्वस्त्र हालत में पूरे गांव में तेजी से दौड़ना शुरू कर दिया. रास्ते में इस युवक को इस तरह भागते हुए जो भी देख रहा था, वह शर्मसार हो रहा था. महिलाएं और बुजुर्ग इस अश्लील हरकत को देखकर घरों के दरवाजे बंद करने लगे. इस युवक को किसी की परवाह नहीं थी, उसे बस अपनी पांच हजार की शर्त जीतनी थी.
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपित अभी फरार है.